सी.पी.ढीढी द्वारा स्मार्ट आनलाईन क्लास का किया जा रहा है नियमित आयोजन
इतना ही नही समय-समय पर बच्चों को प्रत्साहित करने के ले उनके बैंक खाते में ईनामी राशि स्थनांतरण भी इनके द्वारा किया जाता है। इसी कड़ी में आज कु.डिगेश्वरी साहू (घिंवरा) को नोट्स तैयार करने के लिए 101 रू., कु भारती धिंवर (घिंवरा) को सबसे पहले गृह कार्य कर भेजने के लिए 51रू., कु.जास्मिन साहू (महासमूंद) को बेहतरीन गृह कार्य करने के लिए 51रू. तथा कु.पल्लवी वर्मा (दोंदेकला) को आनलाईन कक्षा में सबसे ज्यादा सक्रिय रहने के लिए 51रू. सबके खाते में स्थानांतरित किया गया । साथ ही इन बच्चों को इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रमाण -पत्र भी प्रदान किया गया।किसी भी तरह की तककनीकी समयस्या का त्वरित निराकरण भी इनके द्वारा किया जाता है।
यही कारण है कि इनके स्मार्ट आनलाईन क्लास में रायपुर, महासमुंद, कसडोल, पलारी, बलौदाबाजार, भाटापारा, मुंगेली, रायगढ़, भिलाई आदि स्थानों से छात्र-छात्राएँ नियमित रूप से सम्मिलित होते है।अब तक लगभग 1700 छात्र-छात्राएँ कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10वीं, विज्ञान की पढ़ाई का लाभ प्राप्त कर चूके है।