-->
सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र दक्षिण बिल्हा के तत्वाधान में गोंडवाना भवन पत्थरखान भाटा बिल्हा में समय 12 बजे अतिआवश्यक बैठक आयोजित हुआ।

सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र दक्षिण बिल्हा के तत्वाधान में गोंडवाना भवन पत्थरखान भाटा बिल्हा में समय 12 बजे अतिआवश्यक बैठक आयोजित हुआ।



10/04/2023 दिन सोमवार को सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र दक्षिण बिल्हा के तत्वाधान में गोंडवाना भवन पत्थरखान भाटा बिल्हा में समय 12 बजे अतिआवश्यक बैठक आयोजित हुआ।* 


विषय:- *भारत रत्न सिम्बाल ऑफ नालेज डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के 132 वी जयंती मनाने के संबंध में* 


निम्न प्रस्ताव पारित हुआ.....


(1) *सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र दक्षिण बिल्हा तहसील कार्यालय में आयोजित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वीं जयंती संयुक्त रुप से एस टी ,एस सी, ओबीसी,मिलकर मनाने के निर्णय को सहमति दिया। जिसमें सभी आदिवासी समाज को सम्मिलित होने के लिए बोला गया है, तथा इस कार्यक्रम में अतिथि तिरुमाल ढेलूराम मरावी जी, तिरुमाल रामनाथ कतलम जी, प्रेम सागर मरकाम जी, तिरुमाल संतोष ध्रुव जी, तिरुमाल होरी लाल जगत जी, तिरुमाल शिवराम मरावी जी, तिरुमाल परदेशी खुसरो जी, तिरुमाल के आर जगत जी,तिरुमाल भूपेंद्र सिंह मरकाम जी,तिरुमाल रमेश कुमार मरकाम जी,तिरुमाय सुभाषिनी कमल मरावी जी, विशेष वक्ता तिरुमाल गंगा राम छेदईया जी,मंच को सुशोभित करेंगे* ,


(2) *डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के 132 वीं जयंती कार्यक्रम के लिए बैनर,पोस्टर, तहसील कार्यालय, शहीद वीर नारायण सिंह चौंक,महुआ चौंक, गोंडवाना भवन में लगाया जायेगा,सभी पदाधिकारियों सदस्यों से आग्रह है पास पोर्ट फोटो को मुझे भेजने का कष्ट करें।और 14 अप्रैल 2023 बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के दिन आदिवासी संस्कृति के परिधान पहनकर एवं पीला गमछा लेकर आने के बात पर सर्व सहमति प्रस्ताव पास हुआ है।* 


(3) *सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र दक्षिण बिल्हा आदिवासी समाज में जनजागृति लाने, शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार में सुधार करने के लिए गांव गांव में आदिवासी ग्राम सभा लगाया जायेगा,जिसके सुरुआत अगले सप्ताह ग्राम पंचायत भैसबोड से होना तय किया गया है ग्राम पंचायत भैसबोड के सगा समाज के बैठक कर दिन तिथि बताया जायेगा।* 


                           

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article