वनपरिक्षेत्र बजाग में वन मंडल अधिकारी साहिल गर्ग के मार्गदर्शन में वन मंडल स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
09 अप्रैल 2023
वनपरिक्षेत्र बजाग में वन मंडल अधिकारी साहिल गर्ग के मार्गदर्शन में वन मंडल स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रविन्द्र बेलिया की खास ख़बर
मो.9131513010
(साइंस वाणी न्यूज़) डिंडोरी आज दिनांक 9/4/2023 को जिसमें वन परिक्षेत्र बजाज,दक्षिण समनापुर,पश्चिम करंजिया,पूर्व करंजिया, उत्तर समनापुर,डिंडोरी,शाहपुर शाहपुरा एवं उत्पादन वन मंडल की टीमों ने भाग लिया |उक्त प्रतियोगिता में वन परिक्षेत्र बजाग की टीम ने शाहपुरा वन परि क्षेत्र की टीम को पराजित कर ग्रीन सोल्जर कप अपने नाम किया।
इस आयोजन में उत्पादन वन मंडल अधिकारी व्ही सी मेश्राम,उपवनमण्डल अधिकारी गाड़ासरई ए के शर्मा,परिक्षेत्राधिकारी डिंडोरी अतुल सिंह बघेल,परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर सुदीप मिश्रा,परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण समनापुर रेवा सिंह परस्ते, परिक्षेत्र अधिकारी बजाग अभिषेक सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्पादन मिथुन सिसोदिया आशीष रावत शामिल हुए| टूर्नामेंट समाप्त होने उपरांत वन मंडल अधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।