धर्म नगरी बगीचा में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया गया
संवाददाता -रंजय सिन्हा
धर्म नगरी बगीचा में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया गया।रौनी रोड से मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर में शक्ति का संचार किया।
उल्लेखनीय है कि रौनी रोड बगीचा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित है।व्यासपीठ पर प्रयागराज से पधारे आचार्य डॉ अमर वाजपेयी के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं।ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत की स्थापना,वेदी पूजन,कलश शोभायात्रा,व्यासपीठ पूजन के साथ कथा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
नारी शक्ति ने सिर पर कलश धारण किया।रौनी रोड से शोभायात्रा बस स्टैंड चौक होते हुए डोड़की नदी पंहुचीं जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए मां गंगा का आह्वान कर कलश देवता का पूजन किया।यहां सत्यनारायण गुप्ता व उनके परिवार के द्वारा श्रीमद्भागवत पुराण को धारण कर पूरे नगर में शक्ति का संचार किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानसप्ताह का कार्यक्रम 14 अप्रैल तक चलेगा जिसमें कथा के साथ विभिन्न झांकियों के माध्यम से संगीतमय कथा का श्रवण श्रद्धालु करेंगे।
