-->
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास और विविध कार्यक्रम के साथ भी किया जाएगा आयोजन

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास और विविध कार्यक्रम के साथ भी किया जाएगा आयोजन

 


बिलासपुर। प्रतिवर्ष अनुसार बौद्ध समाज बिलासपुर द्वारा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मनाने समाज के वरिष्ठ जनों व युवा साथियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया कि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती समारोह समिति गठन कर जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मना कर विविध कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।


    बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 13 अप्रैल को आकर्षक झांकियों के साथ महारैली का आयोजन होगा इस महारैली में जिले के समस्त आंबेडकर अनुवाई तथा हर वर्ग के लोग शामिल रहेंगे बौद्ध समाज की बैठक में समस्त समाज के लोगों से आह्वान किया गया है ।महारैली डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा स्थल से मगरपारा चौक अग्रसेन चौक पंचशील बौद्ध विहार टिकरापारा गांधी चौक कोतवाली चौक नेहरू चौक राजेंद्र नगर चौक से डॉक्टर प्रतिमा स्थल तक आएगी रैली संध्या 4:00 बजे प्रारंभ होगी रैली का संचालन किया जाएगा। पेंटिंग , ड्राइंग महापुरुषों से संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता,विविध वेशभूषा प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


   डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम बौद्ध समाज बिलासपुर, भारतीय बौद्ध महासभा, डॉक्टर अंबेडकर युवा मंच, नागार्जुन बौद्ध विहार अंबेडकर नगर, पंचशील बुद्ध विहार टिकरापारा, आनंद बुद्ध विहार पंचशील कॉलोनी, करुणा बुद्ध कीर्ति नगर सर्व एससी एसटी ओबीसी एंड अल्पसंख्यक महासंघ ,भारतीय बौद्ध महासभा महिला प्रकोष्ठ, डॉ अंबेडकर नवयुवक समिति महिला सशक्तिकरण संघ, डॉक्टर अंबेडकर युवा मंच जूनियर, सभी के द्वारा मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।



🔵 गौतम बोंदरे (बिलासपुर)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article