ग्राम पंचायत नकना के प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं पानी के अभाव से परेशान
साइंस वाणी न्यूज़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- दिनांक 12/04/ 2023 को साइंस वाणी न्यूज़ के द्वारा ग्राम:- पंचायत नकना के प्राथमिक शाला का हाल-चाल जानने पहुंचा।। तो वहां यह पता चला। कि प्राथमिक शाला नकना के हैंड पंप 15 दिन से बिगड़ा पड़ा हुआ है। हैंडपंप में बोरवेल फसाने के कारण नकना प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को व रसोइयों को पीने के पानी के लिए, व खाना बनाने के लिए ।पानी का भारी किल्लत हो रहा है। एक तो गर्मी का मौसम बच्चे स्कूल से 200 मीटर दूर ग्राम के हैंडपंप से पानी पीने, बर्तन धोने,के लिए जाना पड़ता है। उक्त संबंध में प्राथमिक शाला नकना के प्रधान पाठक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्राथमिक शाला नकना के हैंड पंप 15 से अधिक दिनों से बिगड़ा पड़ा हुआ है। किंतु हैंडपंप में सुधार नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं रसोइयों को साथ ही हम शिक्षक शिक्षिकाओं को पानी पीने के लिए स्कूल से 200 मीटर पानी लेने जाना पड़ रहा है
अतः देखना अब यह है कि साइंस वाणी न्यूज़ के माध्यम से गर्मी के दिनों में छोटे-छोटे छात्र छात्राओं को पानी पीने के लिए वह मध्यान भोजन थाली साफ सफाई करने के लिए 200 मीटर बच्चों को ग्राम के हैंड पंप जाना पड़ रहा है। उक्त संबंध में संबंधित अधिकारी एवं शासन प्रशासन ग्राम पंचायत नकना के प्राथमिक शाला हैंडपंप के बारे में व छात्र छात्रों के हित के बारे में क्या रुख अपनाता है।।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़