-->
शानदार कमेंट्री के लिए बी.डी. चौहान को एनटीपीसी लारा के HOP श्री सुभाष ठाकुर ने किया सम्मानित*चौथी एनटीपीसी राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप में बेहतरीन कमेंट्री से बनाई खास पहचान

शानदार कमेंट्री के लिए बी.डी. चौहान को एनटीपीसी लारा के HOP श्री सुभाष ठाकुर ने किया सम्मानित*चौथी एनटीपीसी राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप में बेहतरीन कमेंट्री से बनाई खास पहचान



रायगढ़। चौथी एनटीपीसी राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप 2026 में अपनी शानदार, प्रभावशाली एवं ऊर्जावान कमेंट्री के लिए बी.डी. चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उनकी बेहतरीन कमेंट्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ दर्शकों को भी रोमांचक मुकाबलों से जोड़े रखा।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, खेल के रोमांचक क्षणों और मुकाबले की महत्वपूर्ण गतिविधियों को अपनी प्रभावशाली आवाज एवं आकर्षक प्रस्तुति शैली के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बी.डी. चौहान की खूब सराहना की गई।

इसी क्रम में एनटीपीसी लारा के एचओपी श्री सुभाष ठाकुर जी के कर-कमलों से बी.डी. चौहान को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लिए विशेष गौरव का विषय रहा। सम्मान प्राप्त करते हुए बी.डी. चौहान ने एनटीपीसी प्रबंधन, आयोजन समिति एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें श्री सुभाष ठाकुर – एचओपी, एनटीपीसी लारा, श्री एम. श्रीनाथ – जीएम (ओ एंड एम), श्रीमती सुष्मिता रेड्डी – जीएम (इंजीनियरिंग), श्री राजन कुमार श्रीवास्तव – जीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री उदगिरी वी.वी.एस. श्रीनिवास राव – जीएम (मेंटेनेंस/एडमिन), श्री जाकिर खान – एजीएम (एचआर) सहित अन्य अतिथि शामिल रहे।

इस अवसर पर श्रीमती रेखा ठाकुर, श्रीमती उषा मेरीसेट्टी, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव एवं कल्पना प्रकाश तायड़े cmho ntpc एवं श्रीमती शबनम खान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

देव अवतार चौधरी के मार्गदर्शन से मिला राज्य स्तरीय मंच

बी.डी. चौहान ने इस उपलब्धि का श्रेय लैक्रोस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव देव अवतार चौधरी के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया।

उन्होंने कहा कि श्री देव अवतार चौधरी ने छत्तीसगढ़ में लैक्रोस खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिल रहे हैं।

 देवअवतार चौधरी के मार्गदर्शन, सहयोग एवं विश्वास के कारण ही बी.डी. चौहान को राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप में कमेंट्री करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए बी.डी. चौहान ने कहा कि यह अवसर उनके कमेंट्री सफर के लिए बेहद महत्वपूर्ण और यादगार है।

उन्होंने कहा, “श्री देवअवतार चौधरी जी का मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने मुझे राज्य स्तरीय मंच पर कमेंट्री करने का अवसर दिया, जिसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उनके जैसे खेलप्रेमी एवं दूरदर्शी पदाधिकारी के मार्गदर्शन से लैक्रोस खेल और इससे जुड़े प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।”

गांव से राज्य स्तरीय मंच तक का सफर

बी.डी. चौहान लंबे समय से खेल कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं। क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। गांव से निकलकर राज्य स्तरीय खेल मंच तक पहुंचकर कमेंट्री करना उनके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

लैक्रोस चैंपियनशिप में उनकी कमेंट्री ने प्रतियोगिता के रोमांच को और बढ़ाया। खिलाड़ियों के शानदार खेल को शब्दों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने तथा मुकाबले के प्रत्येक महत्वपूर्ण क्षण को जीवंत बनाने के लिए उन्हें खूब सराहना मिली।

बी.डी. चौहान ने कहा कि खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना और उनके प्रदर्शन को अपनी आवाज के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाना उनके लिए केवल कमेंट्री नहीं, बल्कि जुनून और जिम्मेदारी है। एनटीपीसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी के हाथों सम्मान प्राप्त होना उनके लिए गौरव और यादगार क्षण है।

चौथी एनटीपीसी राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप में मिला यह सम्मान बी.डी. चौहान के कमेंट्री सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। उनके सम्मान पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article