सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से घर बैठे मिल रही निःशुल्क परामर्श सुविधा*एक लाख 75 हजार से अधिक लोगों की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री सेवा 14416



*कलेक्टर के निर्देशन में जिला अस्पताल की पहल, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 19 फरवरी 2026।
भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में मानसिक स्वास्थ्य आज सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय रायगढ़ के माध्यम से ‘टेली मानस’ सेवा के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
‘टेली मानस’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका पूरा नाम टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स है। इस सेवा के माध्यम से जिले का कोई भी व्यक्ति घर बैठे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह गोपनीय है और 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहती है।
इसी कड़ी में जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर केनन डेनियल द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बेंगलुरू स्थित निमहांस के समन्वय से जिले में ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ का भी सफल संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें मानसिक रोगों की पहचान एवं स्क्रीनिंग के लिए ‘मेरिट’ नामक विशेष टूल उपलब्ध कराया गया है।
प्रशिक्षित सीएचओ द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान संचालित कार्य के सफल संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा द्वारा किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक जिले के लगभग एक लाख 75 हजार नागरिकों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा चुकी है।
विशेषज्ञों के अनुसार तीव्र तनाव का आवेग कई बार अल्प समय के लिए आता है, लेकिन यदि समय रहते परामर्श न मिले तो व्यक्ति गंभीर कदम उठा सकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी, घबराहट या आत्मघाती विचार आने पर तुरंत सहायता लेना जरूरी है। नागरिक 14416 या 1800-891-4416 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

*इन समस्याओं में मिल रही है सहायता:-


अत्यधिक तनाव, घबराहट या बेचैनी,लंबे समय तक उदासी या अवसाद के लक्षण,नींद से जुड़ी समस्याएं, पढ़ाई का तनाव या पारिवारिक कलह
नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए मार्गदर्शन।

जिला चिकित्सालय रायगढ़ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व दें। यदि स्वयं या आसपास कोई व्यक्ति व्यवहार में बदलाव, तनाव या अवसाद महसूस कर रहा हो तो झिझकें नहीं। एक कॉल या नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संपर्क कर विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अब मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक की पहुंच में हैं। समय पर परामर्श लेकर न केवल स्वयं को, बल्कि अपने परिवार को भी सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सकता है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...