सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश


रायगढ़ /लैलूंगा।
विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत लिबरा में पानी टंकी का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के अनुसार, लिबरा में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्र के अन्य गांव—नारायणपुर, मुडापारा, बसंतपुर सहित आसपास के कई स्थानों पर पानी टंकियां बनकर तैयार हो गईं। लेकिन लिबरा की टंकी अब तक अधूरी पड़ी है, जो प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
ग्रामवासियों ने बताया कि पानी टंकी की सीढ़ी का निर्माण दो से तीन बार किया गया, लेकिन हर बार वह टूट गई। बार-बार मरम्मत और पुनर्निर्माण के बावजूद अब तक टंकी का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा नहीं हो पाया है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अधूरी और कमजोर संरचना के कारण किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर डर और नाराजगी दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो यह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित की गईं, लेकिन संबंधित विभाग और अधिकारियों ने आज तक कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया। बार-बार शिकायत और समाचार प्रकाशन के बावजूद जिम्मेदार विभाग की चुप्पी समझ से परे है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नल-जल योजना से जुड़े अधिकारी इस बार मीडिया में मामला उजागर होने के बाद कोई ठोस कदम उठाएंगे या फिर लिबरा पंचायत की पानी टंकी का निर्माण कार्य यूं ही अधूरा पड़ा रहेगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि संबंधित ठेकेदार कई महीनों से कार्यस्थल पर नजर नहीं आया है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है, ताकि ग्राम पंचायत लिबरा के लोगों को सुरक्षित और नियमित पेयजल की सुविधा मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...