सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25 मई को सारंगढ़ जिला अस्पताल में होगा 'सुरक्षित मातृत्व मेला'**गर्भवती माताओं को मिलेंगी निःशुल्क सोनोग्राफी और लैब जांच की सुविधा


​सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोमवार को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया जा रहा है। हर महीने की 9 और 24 तारीख को आयोजित होने वाला 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' इस बार 24 तारीख को रविवार होने के कारण आगामी दिवस यानी, सोमवार 25 मई 2026 को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जाएगा। ​यह शिविर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के समन्वित एवं विशेष प्रयासों से एक बड़े स्तर पर स्वरूप ले रहा है।

​ *एक ही छत के नीचे मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं* 

​शिविर का मुख्य उद्देश्य हर गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच मुहैया कराना है। इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में कई सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिसमें 
​सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण, ​निःशुल्क सोनोग्राफी, गर्भस्थ शिशु की सेहत की सटीक निगरानी के लिए हाई-टेक सोनोग्राफी की मुफ्त सुविधा, खून, पेशाब समेत अन्य जरूरी पैथोलॉजी टेस्ट शामिल है। शिविर में आने वाली सभी गर्भवती माताओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम पंचायत छोटे देवगांव की सरकारी पानी टंकी पर Adani Cement का प्रचार देख ग्रामीण आक्रोशित प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया खरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत छोटे देवगांव में इन दिनों एक सरकारी और सार्वजनिक पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव की जिस पानी टंकी को आम जनता की सुविधा, पेयजल व्यवस्था और जनहित के उद्देश्य से बनाया गया था, उसी पर अब निजी कंपनी Adani Cement का बड़ा प्रचार-प्रसार किए जाने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह निजी कंपनी का नाम और विज्ञापन लगाना सीधे तौर पर सरकारी व्यवस्था और जनभावनाओं का अपमान है। गांव के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस अधिकारी या विभाग की अनुमति से जनता की संपत्ति को कंपनी के प्रचार का माध्यम बना दिया गया? क्या अब सरकारी टंकियां, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक संसाधन भी निजी कंपनियों की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे? स्थानीय नागरिकों के अनुसार गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं सड़क जर्जर है, कहीं पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय कंपनियों के प्रचार को बढ़ावा देता नजर आ रहा है। लोगों का कह...

महतारी वंदन योजना का पोर्टल बंद, नवविवाहित महिलाएं लाभ से वंचित — हितग्राहियों ने जल्द आवेदन शुरू करने की उठाई मांग*

खरसिया - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए आज भी कई महिलाएं इंतजार कर रही हैं। खासकर पिछले दो वर्षों में विवाह करने वाली नवविवाहित महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष देखा जा रहा है। खरसिया क्षेत्र की एक महिला द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवेदन देकर महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने एवं योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई थी। इसके जवाब में एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई कि फरवरी 2024 में हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए थे तथा उस समय दर्ज आवेदनों के बाद शासन द्वारा नए आवेदनों की एंट्री पोर्टल में पूर्णतः प्रतिबंधित कर पोर्टल को लॉक कर दिया गया है। विभाग ने यह भी कहा है कि शासन द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही पुनः आवेदन लिए जाएंगे तथा पात्रतानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। इस जवाब के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पिछले दो वर्षों में जिन महिलाओं का विवाह हुआ है, उन्हें आखिर योजना का लाभ कब मिलेगा? वर्तमान में पोर्टल बंद होने के कारण नई हितग्र...

17 वर्षों तक देशसेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं पत्रकार हितों की बुलंद आवाज किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन बना यादगार

रायगढ़/खरसिया। खरसिया के  रिया पैलेस होटल में उस समय खुशी, सम्मान और गर्व का अनोखा संगम देखने को मिला, जब पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन धूमधाम और शानदार अंदाज में मनाया गया। यह केवल जन्मदिन का आयोजन नहीं था, बल्कि उस व्यक्तित्व के सम्मान का अवसर था जिसने पहले देश की सेवा की और अब पत्रकारों एवं समाज की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि किशोर कुमार चौहान  ने भारतीय सेना में रहकर पूरे 17 वर्षों तक देश की सेवा की है। सीमाओं की रक्षा से लेकर राष्ट्रहित के प्रति समर्पण तक, उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश के नाम किया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका संघर्ष और सेवा का जज़्बा नहीं रुका। आज वे पत्रकार महासंघ के माध्यम से पत्रकारों के अधिकार, सामाजिक मुद्दों और जनहित की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। जैसे ही जन्मदिन समारोह में केक काटा गया, पूरा रिया पैलेस होटल तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। सम...