सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुद्ध विहार में वंदना कर धम्म ग्रंथ का वाचन किया


     चलो बुद्ध विहार की ओर योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक २४ मई २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग, में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ ,की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई है । भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है ।
 उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जवाबदारी का अहसास होना चाहिये और अपने परिवार के साथ श्वेत वस्त्र धारण कर प्रति रविवार को बुद्ध विहार में आकर अपनी समस्या का समाधान शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के संबंध में आपसी समन्वय बनाकर आगे बढ़ना है,और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए,पे बैक टू सोसायटी के रूप में कार्य करना होगा ।
   आज की उपस्थिति में,डॉक्टर आर के सुखदेवे,एडवोकेट जी एस बावनगड़े, आयु दीनदयाल रायकर, आयु राजेश धारगावे,आयु दीपक रंगारी, आयु ओ डी तिरपुड़े, आयु सुरेन्द्र कोल्हेकर, आयु विशाल कामड़े, आयु जी आर कामड़े, आयु अनिल कुमार टेम्भेकर, आयुष्मती दीपिका, आयु निलेश कांबड़े, डॉ कमल किशोर सहारे, आयुष्मती वीणा रायकर आदि शामिल सदस्यों ने अंत में धम्म पालन गाथा के साथ ही समस्त प्राणियों के कल्याण एवं सुखी जीवन हेतु मंगल कामना की ।
 कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।

टिप्पणियाँ