सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी*लू के लक्षण दिखें तो तुरंत करें प्राथमिक उपचार, गंभीर स्थिति में लें चिकित्सकीय सहायता


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 21 अप्रैल 2026/ प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। जारी चेतावनी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव जिले प्रभावित हो सकते हैं। मौसम में अचानक आई इस तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
              कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. अनिल कुमार जगत ने लू के लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी जारी करते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लू का प्रभाव गंभीर हो सकता है, इसलिए सभी लोग आवश्यक एहतियात अपनाएं। घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के, सूती एवं ढीले कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखें तथा छतरी, टोपी या कपड़े का उपयोग करें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें और नियमित रूप से पानी, छाछ, ओआरएस घोल, लस्सी, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करते रहें।
              स्वास्थ्य विभाग ने लू के प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना, बेहोशी, कमजोरी, शरीर में ऐंठन और नब्ज का असामान्य होना बताया है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क हो जाना जरूरी है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाएं, उसके कपड़े ढीले करें और ठंडे पानी की पट्टियां रखें, ताकि शरीर का तापमान कम किया जा सके। साथ ही उसे तरल पदार्थ जैसे पानी, ओआरएस घोल या कच्चे आम का पना पिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि धूप में खाली पेट न निकलें, ज्यादा मिर्च-मसाले या बासी भोजन से परहेज करें और कूलर या एसी से निकलकर अचानक तेज धूप में जाने से बचें। यदि स्थिति गंभीर हो तो प्रभावित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि लापरवाही न बरतें और लू से बचाव के उपायों का पालन कर सुरक्षित रहें।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम पंचायत छोटे देवगांव की सरकारी पानी टंकी पर Adani Cement का प्रचार देख ग्रामीण आक्रोशित प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया खरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत छोटे देवगांव में इन दिनों एक सरकारी और सार्वजनिक पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव की जिस पानी टंकी को आम जनता की सुविधा, पेयजल व्यवस्था और जनहित के उद्देश्य से बनाया गया था, उसी पर अब निजी कंपनी Adani Cement का बड़ा प्रचार-प्रसार किए जाने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह निजी कंपनी का नाम और विज्ञापन लगाना सीधे तौर पर सरकारी व्यवस्था और जनभावनाओं का अपमान है। गांव के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस अधिकारी या विभाग की अनुमति से जनता की संपत्ति को कंपनी के प्रचार का माध्यम बना दिया गया? क्या अब सरकारी टंकियां, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक संसाधन भी निजी कंपनियों की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे? स्थानीय नागरिकों के अनुसार गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं सड़क जर्जर है, कहीं पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय कंपनियों के प्रचार को बढ़ावा देता नजर आ रहा है। लोगों का कह...

महतारी वंदन योजना का पोर्टल बंद, नवविवाहित महिलाएं लाभ से वंचित — हितग्राहियों ने जल्द आवेदन शुरू करने की उठाई मांग*

खरसिया - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए आज भी कई महिलाएं इंतजार कर रही हैं। खासकर पिछले दो वर्षों में विवाह करने वाली नवविवाहित महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष देखा जा रहा है। खरसिया क्षेत्र की एक महिला द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवेदन देकर महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने एवं योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई थी। इसके जवाब में एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई कि फरवरी 2024 में हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए थे तथा उस समय दर्ज आवेदनों के बाद शासन द्वारा नए आवेदनों की एंट्री पोर्टल में पूर्णतः प्रतिबंधित कर पोर्टल को लॉक कर दिया गया है। विभाग ने यह भी कहा है कि शासन द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही पुनः आवेदन लिए जाएंगे तथा पात्रतानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। इस जवाब के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पिछले दो वर्षों में जिन महिलाओं का विवाह हुआ है, उन्हें आखिर योजना का लाभ कब मिलेगा? वर्तमान में पोर्टल बंद होने के कारण नई हितग्र...

17 वर्षों तक देशसेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं पत्रकार हितों की बुलंद आवाज किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन बना यादगार

रायगढ़/खरसिया। खरसिया के  रिया पैलेस होटल में उस समय खुशी, सम्मान और गर्व का अनोखा संगम देखने को मिला, जब पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन धूमधाम और शानदार अंदाज में मनाया गया। यह केवल जन्मदिन का आयोजन नहीं था, बल्कि उस व्यक्तित्व के सम्मान का अवसर था जिसने पहले देश की सेवा की और अब पत्रकारों एवं समाज की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि किशोर कुमार चौहान  ने भारतीय सेना में रहकर पूरे 17 वर्षों तक देश की सेवा की है। सीमाओं की रक्षा से लेकर राष्ट्रहित के प्रति समर्पण तक, उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश के नाम किया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका संघर्ष और सेवा का जज़्बा नहीं रुका। आज वे पत्रकार महासंघ के माध्यम से पत्रकारों के अधिकार, सामाजिक मुद्दों और जनहित की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। जैसे ही जन्मदिन समारोह में केक काटा गया, पूरा रिया पैलेस होटल तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। सम...