उत्तर प्रदेश में भाजपा शासित योगी राज में गरीबों पर मनमानी एवं सरकारी लूट का खेल-सुशील कुमार कठेरिया
किसान सेना रिपब्लिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गरीबों एवं असहाय लोगों को सरकारी राहत देने की बजाय उन पर जबरन एवं अनावश्यक तरिके से लूटपाट कर अपना खजाना भरने का आरोप लगाया है।
किसान सेना रिपब्लिक पार्टी प्रमुख सुशील कुमार कठेरिया ने अपने व्यक्तव्य में कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार राज में गरीब लोगों पर अनावश्यक तरिके से घरेलू बिजली दरों में बढ़ोतरी दर एवं अन्य राज्य शुल्क तथा विधूत मीटर स्थाई शुल्क तथा बन्द पड़े मीटर पर मनमानी राशि वसूल की जा रही है जो कि गलत है।
अनावश्यक रूप से राशि न दिए जाने पर विधूत कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं।
जनता द्वारा इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए अगर किसी ने विधूत इस्तेमाल कर लिया तो सरकार राहत देने की बजाय उन पर विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोर शाबित कर भारी आर्थिक एवं मानसिक रुप से सख्ती बरत रही है।
दूसरी तरफ देश के बैंको से भारी धन लूट कर विदेशों में भागने वालो' पर जो कि देश के असली लूटेरे हैं कोई सख्त कार्यवाही नहीं गरीब मजदूरी कर अपने दो वक्त की रोटी कमा खा रहे हैं उन पर सरकार की धौंस एवं सरकारी डण्डे का डर दिखाकर डरा धमकाकर सरकारी कर्मचारियों को धन लूटने एवं सरकार का खजाना भरने की छूट दिए हुए हैं।
ऐसे में लगता है कि देश की सरकार भी इस खेल में शामिल है।
टिप्पणियाँ