सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब सहारे की जरूरत थी, प्रशासन ने बढ़ाया हाथ*काशीचुआ शिविर में वृद्धजनों को वितरित की गई वॉकिंग स्टिक:-*नशे के खिलाफ एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण


*सुशासन तिहार में संवेदनशील प्रशासन की दिखी मानवीय पहल:- 

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़, 23 मई 2026/ सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के काशीचुआ में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ द्वारा वृद्धजनों को सहायक उपकरण के रूप में वृद्धजन छड़ी (सेटेबल वॉकिंग स्टिक) प्रदान की गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुजाता चौहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के करकमलों से हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
      शिविर में उच्चभिट्ठी निवासी  भोजराम नायक, देवरी निवासी  मनबोध दास महंत, डूमरपाली निवासी  श्याम बाई वैष्णव तथा काशीचुआ निवासी  हीरामती को वृद्धजन छड़ी प्रदान कर लाभान्वित किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल को उपयोगी एवं राहतभरी बताया। सहायक उपकरण वितरण के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत सामूहिक नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्षा  सुजाता चौहान एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने तथा समाज को नशे से मुक्त करने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम पंचायत छोटे देवगांव की सरकारी पानी टंकी पर Adani Cement का प्रचार देख ग्रामीण आक्रोशित प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया खरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत छोटे देवगांव में इन दिनों एक सरकारी और सार्वजनिक पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव की जिस पानी टंकी को आम जनता की सुविधा, पेयजल व्यवस्था और जनहित के उद्देश्य से बनाया गया था, उसी पर अब निजी कंपनी Adani Cement का बड़ा प्रचार-प्रसार किए जाने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह निजी कंपनी का नाम और विज्ञापन लगाना सीधे तौर पर सरकारी व्यवस्था और जनभावनाओं का अपमान है। गांव के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस अधिकारी या विभाग की अनुमति से जनता की संपत्ति को कंपनी के प्रचार का माध्यम बना दिया गया? क्या अब सरकारी टंकियां, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक संसाधन भी निजी कंपनियों की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे? स्थानीय नागरिकों के अनुसार गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं सड़क जर्जर है, कहीं पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय कंपनियों के प्रचार को बढ़ावा देता नजर आ रहा है। लोगों का कह...

महतारी वंदन योजना का पोर्टल बंद, नवविवाहित महिलाएं लाभ से वंचित — हितग्राहियों ने जल्द आवेदन शुरू करने की उठाई मांग*

खरसिया - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए आज भी कई महिलाएं इंतजार कर रही हैं। खासकर पिछले दो वर्षों में विवाह करने वाली नवविवाहित महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष देखा जा रहा है। खरसिया क्षेत्र की एक महिला द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवेदन देकर महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने एवं योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई थी। इसके जवाब में एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई कि फरवरी 2024 में हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए थे तथा उस समय दर्ज आवेदनों के बाद शासन द्वारा नए आवेदनों की एंट्री पोर्टल में पूर्णतः प्रतिबंधित कर पोर्टल को लॉक कर दिया गया है। विभाग ने यह भी कहा है कि शासन द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही पुनः आवेदन लिए जाएंगे तथा पात्रतानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। इस जवाब के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पिछले दो वर्षों में जिन महिलाओं का विवाह हुआ है, उन्हें आखिर योजना का लाभ कब मिलेगा? वर्तमान में पोर्टल बंद होने के कारण नई हितग्र...

17 वर्षों तक देशसेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं पत्रकार हितों की बुलंद आवाज किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन बना यादगार

रायगढ़/खरसिया। खरसिया के  रिया पैलेस होटल में उस समय खुशी, सम्मान और गर्व का अनोखा संगम देखने को मिला, जब पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन धूमधाम और शानदार अंदाज में मनाया गया। यह केवल जन्मदिन का आयोजन नहीं था, बल्कि उस व्यक्तित्व के सम्मान का अवसर था जिसने पहले देश की सेवा की और अब पत्रकारों एवं समाज की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि किशोर कुमार चौहान  ने भारतीय सेना में रहकर पूरे 17 वर्षों तक देश की सेवा की है। सीमाओं की रक्षा से लेकर राष्ट्रहित के प्रति समर्पण तक, उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश के नाम किया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका संघर्ष और सेवा का जज़्बा नहीं रुका। आज वे पत्रकार महासंघ के माध्यम से पत्रकारों के अधिकार, सामाजिक मुद्दों और जनहित की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। जैसे ही जन्मदिन समारोह में केक काटा गया, पूरा रिया पैलेस होटल तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। सम...