कठेरिया,धरकर एवं बेनवंशी समाजों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने की बड़े पैमाने पर अवहेलना- कठेरिया
कठेरिया,धरकार एवं बेनवंशी समाजों के सभी अग्रणी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक कन्नौज हेड क्वार्टर पर रखी गई जिसमें सभी समाजों के जननेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने तीनों समाजों की लोकसभा चुनाव टिकिट वितरण में बड़े पैमाने पर अवहेलना की है।
बैठक में कहा गया कि सभी राजनीतिक दलों द्वारा जिसकी जितनी संख्या भारी-उसकी उतनी हिस्सेदारी पर ढिंढोरा पीटने में लगे हुए हैं परंतु धरातल पर शोषित,वंचित समाजों को कोई भी नहीं पूछ रहा हमें सिर्फ वोट बैंक समझा जाता है।
बैठक में सभी जन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि तीनों समाजों की उत्तर प्रदेश में आबादी 11 से 12% है परंतु तीनों समाजों को किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी लोकसभा सीट पर टिकट नहीं दी है अतः सभी ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 10 सीटों पर अपने संयुक्त प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने हैं तथा साथ में किसान सेना रिपब्लिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुशील कुमार कठेरिया जी से भी निवेदन किया गया है कि आप तीनों समाजों को कम से कम 10 टिकटों पर सामूहिक रूप से चुनाव लड़वाएं हम आपके साथ हैं तथा यह भी तय किया गया कि जहां प्रत्याशी चुनाव मैदान में प्रत्याशी नहीं उतारे जाएंगे वहां निर्दलीय प्रत्याशीयों का साथ देंगे या अपने वोट नोटा को डालेंगे।
सामाजिक रूप से रखी गई इस संयुक्त समाज बैठक में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाज के अग्रणी जन ने पूर्णतया सहमति जताकर एक दूसरे के साथ सहयोग के लिए आगे बढ़ें एवं बढ़ाएं पर वचनबद्ध हुए हैं।
भवदीय
समस्त कठेरिया,धरकार एवं बेनव'शी समाज चिन्तकगण -उत्तर प्रदेश।
टिप्पणियाँ