किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान.सुशील कुमार कठेरिया द्वारा व्यक्तव्य देकर कहा कि इस देश में कमेरा वादियों को हमेशा से सत्ता धारी पार्टियों ने हमेशा शासन प्रशासन में उचित भागीदारी से दर किनार कर दिया है।
कमेरा वादी जन जिनकी देश में संख्या नब्बे प्रतिशत है उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है सिर्फ मलाईदार ही मलाई खा रहे हैं।
जनता पर महंगाई,बेरोजगारी,कर्ज एवं शोषण की सीमा चरम पर पहुंच गई है।
देश में जो भी पार्टी सत्ता में आई विपक्ष से तालमेल करके विरोध को दरकिनार कर दिया जाता है।
कठेरिया ने कहा कि कांग्रेस,बीजेपी,सपा एवं बसपा सब एक ही सिक्के के दो पहलू हैं इसलिए किसान सेना रिपब्लिक पार्टी का नारा है:-
कांग्रेस,बीजेपी,सपा,
बसपा छोड़ो-
बाकि सब को साथ में जोड़ो।
किसान सेना रिपब्लिक पार्टी द्वारा पूरे देश में सभी क्षेत्रीय दलों को साथ में लेकर कमेरा वादियों में जिसकी जितनी संख्या भारी-उसकी उतनी हिस्सेदारी के गणित के अनुसार शीघ्र राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
टिप्पणियाँ