*भटगांव उप-पंजीयक कार्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, किसानों से वसूली की जा रही है मनचाही कमीशन:
रेशम लाल अजय*
मामले की तत्काल जांच न होने पर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ करेगी जिला कार्यालय का घेराव
प्रदेश महासचिव ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव रेशम लाल अजय ने भटगांव उप-पंजीयक कार्यालय में फैल रहे भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस संबंध में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर को एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश महासचिव तहसीलदार के खिलाफ एक वीडियो में पाया गया कि भटगांव में पदस्थ तहसीलदार के नाम से आरोप मिला तो रेशम लाल अजय ने क्षेत्र की किसानों की हित लड़ाई क लिए अपनी आवाज बुलंद किए बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उप-पंजीयक कार्यालय भटगांव में बड़े पैमाने पर कमीशन का खेल चल रहा है। क्षेत्र के सीधे-साधे किसानों के दस्तावेजों या आधार कार्ड में छोटी-छोटी त्रुटि पाए जाने पर, वहां पदस्थ तहसीलदार व उप-पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) श्रीमती नीलिमा अग्रवाल द्वारा काम टालने का डर दिखाकर मनचाही कमीशन (रिश्वत) वसूली की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया है कि किसानों का शोषण करने वाले इस भ्रष्टाचार के खेल के पीछे आखिर किसका हाथ है, इसकी तत्काल निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
आंदोलन की चेतावनी:
कांग्रेस नेता रेशम लाल अजय ने जिला प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि इस गंभीर मामले की तत्काल जांच कराकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। यदि जिला प्रशासन द्वारा इस मांग पर जल्द ही उचित व निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा पीड़ित किसानों के हक में जिला कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


टिप्पणियाँ