-->
नशा मुक्ति नारों से गूंजा शहर

नशा मुक्ति नारों से गूंजा शहर

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला कांकेर के तत्वावधान में व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ कांकेर द्वारा दिनांक 2 जून से 8 जून तक चल रहे कर्मकाण्ड एवं डफली प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला स्तरीय नशा मुक्ति जनजागृति रैली का आयोजन किया गया। रैली में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित नारे लगये गये प्रेरणा गीत गाये गये तख्तियों में नशा मुक्त समाज एवं देश से संबंधित नारे लिखे थे। 

रैली गायत्री शक्ति पीठ अन्नपूर्णा पाया कांकेर से निकलकर पुराने बाईपास चौक से होकर बरदेभाटा ज्ञानी चौक होकर नया बस स्टैण्ड पहुंचा जहां सामूहिक नशा मुक्त संकल्प लिया गया। पुराने बस स्टैण्ड में रैली का स्वागत समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी, प्रवीण गुप्ता, राजेश चौहान, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा जी, हिमांशु कोठारी की जनसहयोग संस्था द्वारा करते हुए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इस स्थान पर नशा मुक्ति राक्षस का पुतला दहन कर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। रैली में विभिन्न समाजसेवी संगठन एवं समितियों का सहयोग मिला जिसमें पर्यावरण प्रबोध मंच के जिला प्रमुख मोहन सेनापति जी एवं अन्य संगठनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। रैली के सफल आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ कांकेर के प्रमुख ट्रस्टी, जिला महिला प्रकोष्ठ एवं जिला युवा प्रकोष्ठ के सदस्य जिले के विभिन्न ब्लाक से आये वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा भाई बहन की उपस्थिति रही।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article