प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ दिनांक 9 जनवरी को गिरौदपुरी धाम में करेगा मास्क और साबुन वितरण
राजकुमार बंजारे/रायपुर।प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी के पहल पर युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील जांगड़े द्वारा COVID के रोकथाम हेतु इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा से 500 नग मास्क 500 नग साबुन की मांग की गई जिस पर रेडक्रॉस के कार्या.प्रभारी दीपक मिरी ने सहजता से सचिव श्री प्रदीप सचिव की अनुसंशा से 500 नग कपड़े का मास्क और 500 नग मैसूर सैंडल साबुन तत्काल स्वीकृत करते हुए प्रदेश सतनामी समाज को प्रदान किया गया जिसे कल दिनांक 9 जनवरी 2021 प्रातः 11 बजे गिरौदपुरी धाम में पुजारियों / श्रद्धालुओं को वितरण किया जाएगा इस वितरण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुशील जांगड़े ,संभाग अध्यक्ष भूपेंद्र घृतलहरे , रोहित खन्ना ,कुलदीप मार्कंडेय , अमित पाटले,बलौदा बाजार जिला इकाई प्रदीप आदिल ,धर्मेंद्र रात्रे,जीतू नवरंग,सुमित गिरी, युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे
सम्बन्धित जानकारी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र बोरे द्वारा दी गई