-->
खरोरा में चाकूबाजी की घटना करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।

खरोरा में चाकूबाजी की घटना करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।

 

राजकुमार बंजारे/खरोरा। दिनांक 07/01/21 को रात्रि करीबन 7/30 बजे खरोरा के दरबार होटल के पास ईश्वर निषाद से बाइक सवार 3 युवकों द्वारा एक्सीडेंट कर मारपीट किया गया, ईश्वर निषाद के भाई वीर सिंह द्वारा छुड़ाने के प्रयास किया गया तब युवकों द्वारा उसके साथ भी मारपीट करते हुए नुकीली धारदार वस्तु से जांघ पर वार कर फरार हो गये। मामले में अपराध क्रमांक 13/2021 धारा 279, 294, 323, 324, 506, 34 भादवी पंजीबध्द किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए गवाहों के कथन आरोपियों के हुलिए के आधार पर पतासाजी प्रारम्भ किया गया। 3 आरोपियों में से 2 आरोपी रायपुर के होना पता चलने पर टीम गठन कर रायपुर रवाना किया गया। आज मामले के तीनों  आरोपियों 1. विजय घृतलहरे पिता जितेंद्र घृतलहरे आयु 22 वर्ष निवासी कुशालपुर, रायपुर 2. आकाश नेताम पिता दीपक नेताम आयु 23 वर्ष निवासी बाँसटाल रायपुर एवं 3. विजय पाटिल पिता अजय पाटिल आयु 20 वर्ष निवासी पिकरिडीह, खरोरा को पकड़ा गया। आरोपी विजय घृतलहरे के पास से 13 इंच लंबा धारदार चाकू व आकाश नेताम के पास से एक नग ऑपरेशन ब्लेड बरामद कर मामले में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल cg 04 5421 भी आरोपियों से जप्त किया गया। आज तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article