-->
धान उठाव व बारदाना को लेकर संतराम नेताम ने कलेक्टर व डी.एम.ओ. को पत्र भेजा*

धान उठाव व बारदाना को लेकर संतराम नेताम ने कलेक्टर व डी.एम.ओ. को पत्र भेजा*

*धान उठाव व बारदाना को लेकर संतराम नेताम ने कलेक्टर व डी.एम.ओ. को पत्र भेजा*
केशकाल। विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत क्रमशः विकास खण्ड फरसगांव केशकाल एवं विकास खण्ड विश्रामपुरी अंतर्गत छ.ग. शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी में हमेशा धान बिक्री के लिये केन्द्रों में किसान भाईयों से धान खरीदी में सैकडों क्विंटल धान प्रति दिन बढते जा रहा है, दिनों दिन धान आवक बढने के साथ सभी धान खरीदी केन्द्रो में खरीदा गया हजारों क्विंटल धान खुला आसमान के नीचे पडे है, किन्तु सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान की उठाव कछुवा चाल से चलने के चलते धान उठाव एवं बारदाना समस्याओ को लेकर क्षेत्र के किसान भाई श्री संतराम नेताम विधायक केशकाल का ध्यान आर्कषित करते हुये किसान भाईयों के इस समस्याओं पर शीघ्र न्याय दिलाने की अपील किया है, विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री संतराम नेताम विधायक केशकाल ने गंभीरता पूर्वक लेते हुये इस संबंध में विधायक केशकाल द्वारा जिला कलेक्टर एवं डी.एफ.ओ. जिला कोण्डागांव को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने का अपील किया गया है, अब देखना है, कि विधायक संतराम नेताम द्वारा कलेक्टर जिला कोण्डागांव एवं डी.एफ.ओ. को लिखे पत्र पर जिला प्रशासन द्वारा क्या-क्या कार्यवाही करेगें इस पर क्षेत्र के किसान भाईयों का पैनी नजर टिकी हुई है। 
संलग्न फोटेा:- संतराम नेताम विधायक केशकाल।

रिपोर्ट🟣सरानंद मरकाम

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article