-->
 कु.श्रद्धा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

कु.श्रद्धा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

किशोर मल्होत्रा/ खरोरा। शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.) के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यालय की होनहार छात्रा कु. श्रद्धा गायकवाड़ का चयन इंस्पायर अवार्ड 2020-21 के लिए जिला स्तर पर हुआ है। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इकाई राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अपने आप में महत्वपूर्ण अवार्ड है।

कु.श्रद्धा द्वारा विज्ञान के क्षेत्र मे विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य की जा रही है। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत सरकार द्वारा इसके कार्य को प्रोत्साहन हेतु प्रमाण पत्र तथा 10,000 रु. की राशि इनके बैंक खाते में प्रदान की गई है। अपनी प्रोजेक्ट को संस्था में पदस्थ सी.पी.ढीढी विज्ञान व्याख्याता के मार्गदर्शन में पूरा कर रही है। जल्दी ही अपनी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनीय में प्रदर्शित किया जायेगा। निश्चित ही इससे विद्यालय व ग्राम घिंवरा का गौरव बढ़ा है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article