थाना उरगा पुलिस द्वारा 35 लीटर हाथ भट्टी का बना महुआ शराबजप्त किया गया।
06 मई 2021
थाना उरगा पुलिस द्वारा 35 लीटर हाथ भट्टी का बना महुआ शराब
जप्त किया गया।
दो आरोपियों को न्यायिक रिमाडं पर जेल दाखिल किया जा रहा है।
अपराध कारित करने में उपयोग कि गई एक मोटर सायकल को जप्त किया गया।थाना- उरगा
जिला कोरबा (छ.ग.)
अप.क.- 115/2021 धारा 34(2), आब, एक्ट ।
नाम आरोपी--01. मुकेश साहू पिता सुशील साहू उम्र 35 वर्ष साकिन बेरियर चौक चाम्पा
जिला जाजगीर चाम्पा (छ0ग0)
02. पारस परधान पिता राधेश्याम परधान उम्र 28 वर्ष साकिन बेरियर चौक
चाम्पा जिला जाजगीर चाम्पा
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन एवं अति.
पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर ,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा
योगेश साहू के निर्देशन में थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने एवं विक्रय करने वाले
विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा जिसके मद्दे नजर थाना उरगा पुलिस को जारिये मुखबीर
सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ग्राम ढिटोरी से कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से हाथ भट्टी
का बना हुआ कच्ची महुआ शराब अपने पास रख कर परिवहन कर रहे है। सूचना की तस्दीक
हेतु थाना उरगा से टीम बनाकर रवाना किया गया टीम द्वारा मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही
किया गया जिसमें ढिटोरी उमरेली मे मध्य मेनरोड में 01. मुकेश साहू पिता सुशील साहू उम्र 35
वर्ष साकिन बेरियर चौक चाम्पा जिला जाजगीर चाम्पा (छ0ग0) 02. पारस परधान पिता
राधेश्याम परधान उम्र 28 वर्ष साकिन बेरियर चौक जिला जाजगीर चाम्पा (छ0ग0) को पकडा
गया जो उक्त पाचो व्यक्तियों से जुमला 35 लीटर हाथ भट्टी का बना महुआ शराब एवं
अपराध घटित करने में उपयोग की गई एक नग मोटर सायकल को जप्त कर कब्जा पुलिस
लिया गया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये
जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमाड प्राप्त कर जेल
दाखिल की कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक लखनलाल पटेल के
नेतृत्व में सउनि अनिल खाण्डे, आरक्षक 615 प्रकाश चन्द्रा, 528 विकास कोसले. 704 कमल
कुमार कंवर, 473 हितेश राव, सैनिक शातनु राजवाडे सराहनीय भूमिका रही।
शराब संबंधी उक्त बड़ी कार्यवाही भविष्य में भी थाना उरगा से लगातार जारी रहेगी।
बाल कृष्ण राय सागर कोरबा