महुआ शराब तस्कर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे आरोपी को मोटर सायकल मे 20 लीटर शराब सहित किया गया गिरफ्तार
06 मई 2021
महुआ शराब तस्कर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे आरोपी को मोटर सायकल मे 20 लीटर शराब सहित किया गया गिरफ्तार
आरोपी अनिल चौहान पिता स्व. अवधराम चौहान उम्र28 वर्ष सा. ग्राम डोंगरीभाठा
बरपाली थाना उरगा हाणमु० ईमलीडुग्गू थाना कोतवाली जिला कोरबा छ0ग0
जप्ती-एक सफेद रंग का प्लास्टिक थैला मे 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000रू.
एवं एक मोटर सायकल पैशन प्रो नीला रंग बिना नंबर
पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा के द्वारा जिला
में वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन पर शराब बंदी के दौरान अवैध रूप से शराब विकेताओ
एव अवैध धन्धे करने वालो के उपर शिकंजा कसने हेतु सर्व थाना/चौकी प्रभारीगण को
निर्देशित किया गया है। आदेश के परिपालन में थाना कोतवाली क्षेत्र में मुखबीर को सकिय
किया गया। दिनांक 05.05.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ईमलीडुग्गू निवासी अनिल
चौहान के द्वारा अपनी मो0सा0 पैशन प्रो नीला रंग बिना नंबर मे कच्ची महुआ शराब को
रखकर बिक्री करने अवैध लाभ कमाने हेतु चांपा कोरबा मार्ग से एक प्लास्टिक की बोरा के
अंदर पॉलीथीन थैला में कच्ची महुआ शराब रखा हुआ है। इस सूचना पर वरिष्ठ
अधिकारियो को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक
कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन पर निरीक्षक
दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम गठित कर गौमाता चौक ईमलीडुग्गू
मेन रोड पर नाकाबंदी कर रेड किया जो उरगा तरफ से आरोपी अनिल चौहान नीला रंग
मोटर सायकल बिना नबर मे अपने सामने एक बोरी मे लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ
शराब मिला कीमती लगभग 6000 रूपये जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत्
कार्यवाही किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दुर्गेश के नेतृत्व मे प्रआर0 42 पृथ्वीराज मोहंती
आर0 736 अरूण पाटले, आर. 853 दिलेर मनहर, आर. 748 कंवल चन्द्रा की सराहनीय
भूमिका रही।
बाल कृष्ण राय सागर कोरबा