स्मार्ट आनलाईन क्लास में “प्रगति” - आनलाईन सुपर स्टार बनी
राजकुमार बंजारे
जिला ब्यूरो चीफ रायपुर
शासकीय हाई स्कूल घिंवरा में पदस्थ श्री सी.पी.ढीढी (व्याख्याता) विज्ञान व्दारा स्मार्ट आनलाईन क्लास प्रारंभ किया गया है। अपना स्मार्ट आनलाईन क्लास का संचालन कक्षा 10वीं के लिए दिनांक 16.04.2021 से लगातार कर रहे है। कोरोना महामारी के चलते लाकडाऊन में छात्र-छात्राओं को व्यस्त तो रख ही रहे है साथ ही उनका अध्यापन कार्य भी पूरा करा रहे है।नियमित रूप से आनलाईन कक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओँ को रोल नं. आबंटित किया गया है। प्रतिदिन आनलाईन क्लास की समाप्ति के बाद छात्र-छात्राओँ को गृह कार्य भी देते है और उन्हे बकायदा बच्चों से टेलीग्राम में मंगाकर चेक भी करते है। विषय वस्तु पूर्ण होने पर आनलाईन टेस्ट भी लेते है।
अब तक अपने क्लास के दौरान कक्षा 10वीं, विज्ञान के अंतर्गत प्रायोजना कार्य 1 से 10 तक लिखा चुके है इतना ही नही सभी प्रायोजना कार्य को कंप्युटर स्क्रीन और एनिमेशन के माध्यम से समझाते हुए पूरा भी करा चुके है। सभी छात्र-छात्राएँ स्वंय घर पर अपनी प्रायोजना संबंधी माडल बनाकर वास्तविक समझ बना रहे है। अपने स्मार्ट आनलाईन क्लास का संचालन बच्चों की जानकारी को गोपनीय रखते हुए करते है जिस कारण बहुत से बच्चे खासकर छात्राएँ निर्भिक होकर केवल पढ़ाई में ध्यान देते है।
अपने आनलाईन क्लास में प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन कर उन्हे प्रमाण पत्र तथा 51 रू. की राशि उनके बैंक खाते में डालते है। इसी कड़ी में कु.प्रगति वर्मा (तिल्दा), कु.नम्रता सेन (बालोद) कु.आस्था देवांगन(बालोद) आनलाईन सुपर स्टार चुनी गयी।
टिप्पणियाँ