-->
महासमुंद पुलिस की कार्यवाही💥     ।थाना तेंदुकोना

महासमुंद पुलिस की कार्यवाही💥 ।थाना तेंदुकोना

💥महासमुंद पुलिस की कार्यवाही💥     
।थाना तेंदुकोना।                            
 
 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना तेंदुकोना क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ शराब पर सतत निगाह रखी जा रही है इसी क्रम में दिनांक 06/05/2021 को मुखबीर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम ठाकुरदियाकला खेत बड़ी में अवैध महुआ शराब बना रहे है की सूचना की तस्दीक पर घटना स्थल ग्राम ठाकुरदियाकला पवन दीवान के खेत में घेराबंदी कर आरोपी पवन दीवान पिता धनसिंह दीवान उम्र 33 वर्ष व मनीराम ध्रुव पिता मालदाऊ उम्र 46 निवासी ठाकुरदियाकला थाना तेंदुकोना को घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बनाते पकड़ा गया जिनके कब्जे से 4 जरीकेन में कुल 20 लीटर महुआ शराब तथा शराब बनाने का बर्तन जुमला कीमती 4000 रुपये को जप्त किया गया जो आरोपियों द्वारा धारा 34(2) आब. अधि. का अपराध घटित करना पाए जाने से आज दिनांक 06.05.21 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। 
02. अन्य मामले में आरोपी धनसाय दीवान पिता हरिलाल दीवान 36 वर्ष ठाकुरदियाकला के विरुद्ध धारा 36 च1 आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article