जरूरतमंदों के बीच सहारा बनकर उभरे युवराज
06 मई 2021
जरूरतमंदों के बीच सहारा बनकर उभरे युवराज
जरूरतमंदों के बीच सहारा बनकर उभरे युवराज कोरोना महामारी के द्वितीय लहर के बीच जहाँ लॉक डाउन लगा है और लोग अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसी बीच कई समाजसेवी संस्था और सेवा कारी लोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आये हैं। इन्ही लोगों में से एक हैं कोरबा के युवराज सिंह जो कि कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रमुख रूप से जांजगीर और कोरबा जिले में कोरोना पीड़ित लोगों को जहां भी इंजेक्शन,ऑक्सिजन,बेड और रेफर की आवश्यकता पड़ रही है पिछले एक महीने से लगातार उनकी सहायता कर रहे हैं। अभी तक लगभग 40 लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। जांजगीर और कोरबा जिले के अलावा भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आवश्यकता अनुसार लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कई ऐसे भी मरीज हैं जिनके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था, कई मरीजों को स्वयं जाकर कोविड सेंटर में जाकर एड्मिसन दिलाने से लेकर जब तक मरीज ठीक नही हो रहे हैं तब लगातार संपर्क में रह कर डॉक्टर की सलाह से मरीजों का खुद फॉलोअप कर रहे हैं। अभी तक कई मरीज पुरी तरह से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं जिनकी सहायता उन्होंने की है ऐसे मरीज और परिजन युवराज का आभार व्यक्त कर रहे हैं। सामाजिक लोग लगातार युवराज का हौसला बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
युवराज सिंह कोरबा जिला युवा समिति के जिलाउपाध्यक्ष एवं भाजयुमो केअर टीम कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल के हैं।
बाल कृष्ण राय सागर कोरबा