सांसद विधायक पर जताई नाराजगी।**गोरखपुर में बेड और वेंटीलेटर की कमी बरकरार।**सांसद नंबर-1 के बैनरो को झूठा बताया।*
06 मई 2021
*सांसद विधायक पर जताई नाराजगी।*
*गोरखपुर में बेड और वेंटीलेटर की कमी बरकरार।*
*सांसद नंबर-1 के बैनरो को झूठा बताया।*
*साइंस वाणी न्यूज से*
*गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट*
*ऑक्सीजन लेवल 80 के नीचे वालों की भर्तियां नहीं ले रहे हॉस्पिटल्स।*
*तीसरी लहर में शिशु से शिखर वाले सभी लोग रहे सुरक्षित।*
*200 बेड और वेंटिलेटर की भी आपूर्ति नहीं कर पा रहे सांसद-विधायक।*
*एक एक व्यक्ति इस देश के लिए कीमती।*
*आज भी गोरखपुर में बेड और वेंटिलेटर की कमी बरकरार-आदिअंश गांधी*
*गोरखपुर में बेड और वेंटिलेटर की किल्लत बरकरार।लोगों के सामने लोग और उनके परिवार वाले तड़प रहे हैं। मर रहे हैं। बेडो के अभाव में ना चाहते हुए भी लोग एक दूसरे की जान नही बचा पा रहे हैं।युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आदिअंश गांधी ने कहा,कि सांसद रवि किशन के सारे वादे झूठे और उनका सांसद नंबर-1 का बैनर भी झूठा। जनता के फोन का जवाब नहीं दे पा रहे हैं सदर सांसद। गांधी ने कहा,कि सांसद महोदय से गोरखपुर की जनता के लिए 2000 बेड मांगा गया था, लेकिन अभी तक 200 बेड भी उपलब्ध नहीं करा पाए। गोरखपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल ऑक्सीजन लेवल 80 के नीचे वालों को नहीं कर रहे हैं भर्ती।मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा,कि लाशों पर चलकर नहीं चाहिए हमें हिंदुत्व की राजनीति। महात्मा गांधी, प0 नेहरू,इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की ऐसी विचारधारा देश के लिए नही थी।वह तो सारे जाति-धर्म को लेकर एक सुनहरा भारत बनाना चाहते थे और बनाया उन्होंने। वर्तमान सरकार अपनी सच्चाई को पहचाने वरना आने वाले समय में देश की तस्वीर कोरोना माहमारी के कारण कुछ और होगी।महानगर अध्यक्ष आदिअंश गांधी ने जनता से भी अपील करते हुए कहा,कि तीसरी लहर में अधिकतर घर में रहे। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले और जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील की और साथ ही साथ कहा कि एक-एक व्यक्ति की जान देश के लिए कीमती हैं। घर में रहें, स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।*