-->
भारतीय विश्व विजेता टीम का खिलाड़ी निकाला फर्जी सचिन कुसराम ने कलेक्टर के प्रशस्ति पत्र लेने की पहले ही हुआ गायब।

भारतीय विश्व विजेता टीम का खिलाड़ी निकाला फर्जी सचिन कुसराम ने कलेक्टर के प्रशस्ति पत्र लेने की पहले ही हुआ गायब।

भारतीय विश्व विजेता टीम का खिलाड़ी निकाला फर्जी सचिन कुसराम ने कलेक्टर के प्रशस्ति पत्र लेने की पहले ही हुआ गायब।
(साइंस वाणी न्यूज़)डिंडौरी। जिले में कब क्या हो जाय..या क्या कर दिया जाए कुछ कहा नही जा सकता हैं, तमाम तरह के फर्जीवाड़े तो होते रहते हैं l यह वही जिला है जहां पढ़े लिखे लोगों के बीच एक अनपढ़ आदमी कलेक्टर बनकर महीनों सात नौकरी करता रहा l पढ़े लिखे लोगों के बीच ही एक आदमी एसपीजी सुरक्षा के साथ जम्मू कश्मीर की यात्राएं करते रहा और पढ़े-लिखे लोग उसकी सलामी में अपना सिर झुकाते रहे l यह बात तो पुरानी है किंतु इस आधुनिक दुनिया में भी ऐसे पढ़े-लिखे लोग भी गलती कर ही जाते हैं ? वह तो भला हो युवा वर्ग का जो इंटरनेट की दुनिया में अपना भविष्य तलाशने लगा रहता है को ऐसे फर्जी वालों का पता चला l हमारे एक अधिवक्ता अभिनव कटारे ने जिले मैं इन दिनों चर्चित खबर पर अपनी दिलचस्पी दिखाई और इस फर्जी खबर का खुलासा करने की दिशा में काम करने में जुट गए और लगभग खुलासा करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच कराने ब जांच पर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने हेतु पत्र भी लिख दिया l

इन दिनों जिले के पत्रकारों के द्वारा सोशल मीडिया व अखबारों में जूनियर  कबड्डी.वर्ल्ड कप प्रतियोगिता मैं शामिल जिले के एक खिलाड़ी को लेकर जिस तरह की खबरें प्रकाशित की गई व प्रसारित की गई उसके चलते ही लोगों में उत्सुकता बढ़ी और अधिवक्ता अभिनव कटारे को लगा कि जिले में इतनी बड़ी बड़ी प्रतिभाएं है और जिले वालों को पता ही नहीं ? l  जूनियर कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन ईरान के उर्मिया शहर में 28 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजन किया गया l जिसका फाइनल मुकाबला 4 मार्च को इंडिया और ईरान के मध्य खेला गया, जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने ईरान की टीम को 41-33 से पराजित कर पहली बार टूर्नामेंट में ऐतेहासिक जीत दर्ज की l

उक्त टूर्नामेंट में भाग लेने का दावा डिंडौरी ब्लॉक के ग्राम रूसा निवासी सचिन कुशराम ने किया है, इतना ही नही क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह मरकाम समेत खेल विभाग के अधिकारियों ने गाँव में सचिन के सम्मान में रैली निकाल कर स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया इस खिलाड़ी को लेकर कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट से सचिन कुशराम को लेकर ट्वीट भी किया गया l डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा किए गए ट्वीट ने सचिन कुशराम को रातों-रात सुपर स्टार बना दिया l किंतु सचिन को अंदेशा था की यह ज्यादा समय तक टिकने वाला नहीं है और पोल खुल जाएगी के चलते सचिन वापस चला गया l इस बीच कलेक्टर.सचिन कुशराम को प्रशस्ति पत्र देने की मनसा बना चुके थे कलेक्टर द्वारा डिंडोरी जनपद पंचायत के सीईओ को प्रशस्ति पत्र छपवाने का आदेश भी दिया l प्रशस्ति पत्र देने आदेश निर्देश के बाद खेल अधिकारियों ने सचिन को तलाश किया लेकिन तब तक वह वापस जा चुका था l जिले का क्या देश का कोई व्यक्ति विदेश जाए तो उसे किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है यह तमाम वरिष्ठ अधिकारी बहुत अच्छे से समझते हैं l उन दस्तावेजों को किस प्रक्रिया से बनाए जाते हैं और उनका सत्यापन किस तरह किया जाता है यह भी वरिष्ठ अधिकारी जानते हैं के बाद भी जिले का यह व्यक्ति ईरान कैसे पहुंच गया ? यह बहुत बड़ा सवाल है पहुंचा भी या बिना ईरान गए ही जिले में भारत की ओर से ईरान में खेलने का डंका बजवा दिया ?
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में उल्लेख है कि समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक मीडिया चैनलों तथा वेब न्यूज पोर्टलों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि इरान देश के उर्मिया शहर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी विश्वकप में जिले के ब्लाक डिंडौरी अन्तर्गत ग्राम रूसा निवासी सचिन कुशराम द्वारा टीम का सदस्य होकर फाईनल मुकाबले में भारत की ओर से अहम भूमिका निभाने का दावा किया गया है, उक्त युवक द्वारा स्वयं को भारतीय की जूनियर कबड्डी टीम का सदस्य होने तथा विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने का भी दावा किया गया है, इस सम्बंध में उसके द्वारा कुछ फोटोग्राफ भी मीडिया से साझा किए गए है जो पूर्णतः फर्जी प्रतीत होते है। इस सम्बंध में जब मेरे द्वारा भारतीय कबड्डी संघ की ऑफीसियल वेबसाईट पर जानकारी ली गई तो यह ज्ञात हुआ कि सचिन कुशराम नाम का कोई भी व्यक्ति भारत की जूनियर कबड्डी टीम का सदस्य नही है।साथ ही वेबसाईट पर उपलब्ध देश के सभी प्रदेशों से चयनित खिलाडियों की फोटोयुक्त सूची भी अपलोड की गई उसमें भी सचिन कुशराम निवासी डिण्डौरी का कोई नही है। इस विषय की ओर गहराई से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि सचिन कुशराम ने मीडिया से जो फोटो साझा की है वह फोटोशॉप से एडिट की गई फोटो है क्योंकि वह असल फोटो हरियाणा के खिलाडी योगेश दाहिया का है। योगेश दाहिया भारतीय जूनियर कबड्डी टीम के खिलाड़ी है जिन्होने विश्वकप में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। भारतीय कबड्डी संघ ने योगेश दाहिया को 3 नम्बर की जर्सी प्रदान की थी, जिसे पहनकर वह खेल रहे थे, और विश्वकप जीतने के बाद अपने कोच संजीव बालीयान एवं अनूप यादव के साथ फोटो खिंचाते नजर आये है, उसी फोटो को डिंडौरी निवासी सचिन कुशराम ने बडी ही चुतराई से योगेश दाहिया के चेहरे को हटाकर अपना चेहरा लगा लिया है, जो जिले वासियों से धोखा है, साथ ही प्रशासन की आंख में धूल झोंकने जैसा है। सचिन कुशराम के द्वारा किया गया यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article