-->
सहकारी समितियों के पुर्नगठन हेतु बैठक संपन्न।

सहकारी समितियों के पुर्नगठन हेतु बैठक संपन्न।

सहकारी समितियों के पुर्नगठन हेतु बैठक संपन्न।
 
(साइंस वाणी न्यूज़) मंडला। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में आदिम जाति सहकारी समितियों के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप उनके पुर्नगठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की 43 पैक्स समितियों में से 9 समितियां निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप पाई गई जिनका म.प्र. सहकारी अधिनियम 16(3) के अंतर्गत पुर्नगठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के पुनर्गठन हेतु 3 मापदण्ड निर्धारित किये हैं। पैक्स का 3 करोड़ का ऋण व्यवसाय हो, 1000 सदस्य संख्या हो तथा 10 कि.मी. परिधि से अधिक का कार्यक्षेत्र हो। बैठक में जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक, उपसंचालक कृषि, नाबार्ड जीएम एवं सहायक आयुक्त सहकारिता उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article