भूपेश बघेल ने 146 विकासखंडों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए 10-10 लाख रुपए
23 मई 2020
रिपोर्टर-टारजन महेश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 14 करोड़ 60 लाख रुपए दिया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदेश के सभी 146 विकासखंडों को 10-10 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से स्वास्थ्य विभाग की शासकीय अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा। जीवनदीप समितियों के माध्यम से इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा। प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की प्रसार की संभावना को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृति आदेश मुख्यमंत्री सचिवालय मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है। आदेशानुसार कुल स्वीकृत राशि में से रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बिलासपुर जिले के चार-चार विकासखंडों के लिए 40-40 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।*
*इसी प्रकार गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, कोंडागांव, कोरबा और कोरिया जिले के लिए 50-50 लाख रुपए, बलौदाबाजार भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले के लिए 60-60 लाख रुपए, दुर्ग, सुकमा, मुंगेली और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 30-30 लाख रुपए, राजनांदगांव जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के लिए 90-90 लाख रुपए, बस्तर, कांकेर और सरगुजा जिले के लिए 70-70 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के लिए 20 लाख रुपए और जशपुर जिले के लिए 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है!