जिला जनसम्पर्क कार्यालय, बलौदाबाजार-भाटापारा समाचार आपदा पीड़ित परिवारों को 80 लाख रूपये की सहायता
22 मई 2020
बलौदाबाजार, 22 मई 2020/प्राकृतिक आपदा से पीड़ित जिले की 20 परिवारों के लिये 80 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 4-4 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत ये स्वीकृतियां प्रदान की हंै। पानी में डूबने, सांप अथवा बिच्छू काटने के कारण हुई मौत के कारण उनके निकट परिजनों के लिये यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियांे में अदालत खड़िया ग्राम मानदीप तहसील कसडोल, सुकलाल बंजारे कसडोल, पद्मनी बरिहा ग्राम कुशभांठा तहसील कसडोल, सुकलाल बंजारे कसडोल, शिवकुमारी ग्राम दर्रा (म) तहसील कसडोल, सोनीबाई धीवर ग्राम टुण्डरा तहसील कसडोल, शकुन्तला यादव ग्राम बिलारी तहसील कसडोल, सम्मेसिंह कंवर ग्राम सुकली तहसील कसडोल, लेखनी साहू नेहरू वार्ड भाटापारा तहसील भाटापारा, बेनीराम साहू ग्राम खोलवा तहसील भाटापारा, रामजी पैकरा ग्राम पहंदा तहसील बलौदाबाजार, राकेश कुमार बंजारे ग्राम बनगबौद तहसील पलारी, सुरेश यादव ग्राम पनगांव तहसील बलौदाबाजार, महेतरीन बाई साहू ग्राम लवनबन तहसील बलौदाबाजार, शत्रुहन लाल रजक ग्राम धाराशिव तहसील बलौदाबाजार, रेशमबाई महिलांग ग्राम चरौदा तहसील पलारी, विजय कुमार बंजारे ग्राम छड़िया तहसील पलारी, फूलदास सोनवानी ग्राम टिपावन तहसील पलारी, नेपाल प्रसाद चन्द्राकर ग्राम धाराशिव तहसील बलौदाबाजार तथा मनबोध पिता सोनू ग्राम सरखोर तहसील बलौदाबाजार शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक हितग्राही के लिये जिला कलेक्टर ने 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
पटेल/54/
-0-
--
जनसम्पर्क अधिकारी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
बलौदाबाजार भाटापारा