बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की उपज, पिथौरा पुलिस ने की कार्यवाही
19 मई 2020
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पिथौरा के द्वारा जिले में मादक पदार्थो की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु सख्त निर्देश दिये गये है एवं शासन द्वारा प्रतिबंधित सामग्री गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट की बिक्री एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही के फलस्वरूप आज थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक एन.के. स्वर्णकार के द्वारा ग्राम किशनपुर में स्टाफ भेजकर पड़ताल की गई, जिस पर पिथौरा पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर आरोपी फुलसिंग के बाड़ी में गांजा उपज (अवैध मादक पदार्थ) 21 पौधे वजनी करीब 16 किलो 680 ग्राम को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(क) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुवे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है । उक्त कार्यवाही करने में उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, अनिल पालेश्वर, प्र.आर. कुबेर प्रसाद जायसवाल, आरक्षक मिहिर बीसी, उत्तरा कुमार शांते पुलिस की टीम शामिल रही।