मनावर ओंकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर संघर्ष समिति के सदस्य व प्रशासन के अधिकारियों के बीच विश्राम ग्रह में बैठक संपन्न हुई।
15 मई 2020
रिपोर्टर-बबलू रावत ।
ओंकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर संघर्ष समिति के नेतृत्व में आज एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार सर, एनवीडी विभाग के सर उइके ,पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल जी की उपस्थिति में अधिकारियों से नहर के संबंध में चर्चा में किसानों ने बताया की नहर का मरम्मत कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है कई जगह पर अधूरा कार्य है जिसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। एसडीएम दिव्या पटेल ने सख्त आदेश देकर मरम्मत कार्य पूर्ण कर नहर में जल्द पानी छोड़ने का आदेश दिया ।
किसानों ने कहा कि अगर 18 मई को नहर में पानी नहीं आया तो 19 मई को तहसील कार्यालय में हजारों की संख्या में किसान एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।
बैठक में किसान कमल चोयल, , श्यामलाल बोरुद, जितेंद्र परिहार, प्रकाश सिन्हा, डॉ विनोद पाटीदार,बद्री भाई आदि।
उक्त जानकारी किसान नाहर सिंह बुंदेला ने दी।