-->
पुलिस विभाग के कोरोना वाॅरियर्स ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण

पुलिस विभाग के कोरोना वाॅरियर्स ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण


”राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य अमले ने शनिवार का दिन पुलिस अफसरों की कोरोना जांच में लगाया। टाउन हाॅल में आयोजित एक दिवसीय शिविर में दो सौ तिरासी पुलिस अफसरों का परीक्षण किया गया, किसी में भी कोविड 19 से पीड़ित होने के लक्षण नहीं मिले”

महासमुंद। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सबसे अधिक खतरा उन अधिकारी-कर्मचारियों पर मंडरा रहा है जो मौके पर जाकर आपातकालीन सेवाएं प्रदाय रहे हैं। ऐसे ही पुलिस विभाग के कर्मठ योद्धाओं के लिए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत यूपीएचसी नयापारा के अनुभवी चिकित्सकीय दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एसपी वारे के निर्देशानुसार आयोजित हुए इस एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कुल दौ सौ तिरासी ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक किसी में भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने जैसा कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया। इस दौरान छब्बसी प्रकरणों में आरडी किट भी उपयोग में लाते हुए मौके पर ही शंका समाधान किया गया। साथ ही टाउन हाॅल में ही रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए भी जांच नमूने परखे गए और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

  दूसरी पाली में सीएमएचओ डाॅ वारे सहित जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने आयोजित शिविर में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डाॅ वारे ने संक्रमण रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अमले को शोसल डिस्टेन्सिंग और सैनिटाइजर कर नियमित इस्तेमाल करने जैसे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जांच कराने आए पुलिसकर्मियों से हाल-चाल भी पूछा।

इस दौरान सेवा प्रदाता यूपीएचसी नयापारा के स्वास्थ्य अमले से चिकित्सा अधिकारी डाॅ अल्विया अराबा, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री आरके सोनकर, स्टाफ नर्स श्रीमती प्रार्थना दयाल, फार्मासिस्ट श्री यशवंत साहू, लैब तकनीशियन श्री ओम प्रकाश पटेल व श्री निकुलाश सिंह सहित एएनएम श्रीमती मालती पालकर, सुश्री सुधा नायक, सुश्री चंद्रमुखी साव, सुश्री मनीषा ध्रुव एवं श्री नागेश्वर धीवर का योगदान उल्लेखनीय रहा।
-------------------------------------------------------

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article