मुख्य नहर गनौद में नहाते बच्चे दुर्घटना को दे रहे हैं आमंत्रण: बिकेश गिलहरे
13 मई 2020
संवाददाता दुर्गा प्रसाद बंजारे की रिपोर्ट।
धरसीवा । आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं ये ग्राम पंचायत गनौद की मुख्य नहर महानदी की है जो किसानों की सिंचाई के उपयोग के लिये है,लेकिन इनका ठीक उल्टा उपयोग हो रहा है। इस समय लाकडाउन के चलते, बच्चे प्रति दिन अपने मस्ती के वजह से जान को जोखिम में डालकर 15 से 20 फ़ीट गढ्ढे में कूदते है।इन नहर (पटकना)में कई लोगो की जान नहाते वक्त जाते जाते बची है, फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है और उनके माता पिता भी इस बड़ी दुर्घटना को नजर अंदाज कर रहे हैं। जिसे देखते हुए बिकेश गिलहरे उपाध्यक्ष आरंग विधानसभा अखिल भारतीय सतनाम सेना ने ग्राम पंचायत गनौद के और आसपास अन्य मुख्य नहर से लगे ग्राम पंचायतों बिरबिरा, बरभाठा, नरियरा, कोसमखुटा, लखौली के लोगो को अपील किया है कि इस लाक डाउन की घड़ी में छोटे-छोटे बच्चों को घर से नहाने के लिये बाहर न भेजे और संभावित दुर्घटना से अपने बच्चों को बचाये।