थाना बसना जिला महासमुंद पुलिस की कार्यवाही.......।
12 मई 2020
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर व एसडीओपी विकास पाटले सरायपाली के मार्गदर्शन में बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 9 नग अवैध गांजे की पौधे वजन 3 किलो 930 ग्राम कीमत लगभग 5000 रुपये के साथ आरोपी भारत बाघ पिता पद्मन बाघ उम्र 38 वर्ष निवासी साल्हेतराई को 20( क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अपराध करते हुये विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक दरबारी रामतारम, प्रधान आरक्षक राजेश सिकरवार, आरक्षक महेंद्र यादव, अनिल खांडे, नुतेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।