-->
 ट्रेक्टर ट्राली योजना के तहत श्री बलदेव को-विधायक श्री मण्डावी व कलेक्टर श्री कुंजाम ने किया ट्रेक्टर प्रदान

ट्रेक्टर ट्राली योजना के तहत श्री बलदेव को-विधायक श्री मण्डावी व कलेक्टर श्री कुंजाम ने किया ट्रेक्टर प्रदान

                     जिला रिपोर्टर-रत्तू तेलम बीजापुर
बीजापुर-दिनांक 14 मई 2020ः-  जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बीजापुर द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति ट्रेक्टर ट्राली योजना अंतर्गत आज जिला कार्यालय के प्रांगण में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री विक्रम शाह मण्डावी, कलेक्टर श्री के.डी. कुंजाम, पुलिस अधीक्षक श्री कश्यप ने  श्री बलदेव चिड़ियम पिता श्री सोमा चिड़ियम जाति परधान ग्राम पोस्ट कुटरू तहसील भैरमगढ़ बीजापुर को ट्रेक्टर ट्राॅली एवं उपकरण प्रदान किया। ट्रेक्टर ट्राली योजना में इनको स्वीकृत ऋण राशि 08.74 लाख के साथ ब्याज 08 प्रतिशत प्रतिवर्ष एवं मर्जिन राशि 43 हजार 700 रूपये के साथ 05 वर्ष के लिए किश्त निर्धारित की गई है। विधायक श्री मण्डावी ने श्री बलदेव को  ट्रेक्टर ट्राली से अच्छे से कार्य कर आमदनी दुगुना करने को कहा। श्री बलदेव चिड़ियम ने ट्रेक्टर ट्राली एवं उपकरण मिलने पर विधायक श्री विक्रम शाह मण्डावी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
समाचार क्रमांक -147

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article