-->
प्रवासी मजदूरों को खीर पुड़ी खिलाकर मनाया गया राजीव गांधी पुण्यतिथि

प्रवासी मजदूरों को खीर पुड़ी खिलाकर मनाया गया राजीव गांधी पुण्यतिथि


जांजगीर-चांपा :-. आज से राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के दिशानिर्देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की है इस योजना के तहत 2019 से खरीफ की धान और मक्का जैसी फसलों पर 19 लाख किसानों को अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी तथा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार 5700 करोड़ रुपये की राशि 4 किस्तों में सीधे किसानों के खातें में भेजे जायेगे!

इसी उपलक्ष्य में प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व जांजगीर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के उपाध्यक्ष दादूराम सोनवानी के नेतृत्व व काँग्रेस जिला संयुक्त महामंत्री मधुसूदन साहू के कुशल मार्गदर्शन में लाकडॉऊन के नियमों व सोशल डिस्टेंस (समाजिक दूरी) का पालन करते हुए आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर क्वारंटाईन सेंटर हसौद में प्रवासी मजदूरों व आने-जाने वाले प्रवासी मजदूर व आम-जनता को खीर-पुड़ी खिलाकर पुण्यतिथि मनाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व काँग्रेस प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य हसौद तोशिबा लायन,ब्लाक उपाध्यक्ष-शिव साहू, उपाध्यक्ष कीरित कश्यप,काँग्रेस ब्लॉक महामंत्री-सम्मेलाल कश्यप,धमनी सरपँच प्रतिनिधि खेमराज खटर्जी,छपोरा सोसायटी अध्यक्ष-लकेश्वर साहू,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष छोटुदास महंत,ब्लॉक हसौद मीडिया प्रभारी दुजराम साहू,जैजैपुर NSUI उपाध्यक्ष दिनेश मधुकर,वरिष्ठ काँग्रेस नेता स्माइल खान,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष दसरथ कर्ष,किसान काँग्रेस अध्यक्ष भोजराम हरवंश,हसौद गैस एजेंसी संचालक सहसराम धिरहे,चैतराम बंजारे,जयसिंह साहू,सूरज बंजारे,मेहुल बंजारे,नरेश नारंग इत्यादि काँग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
जांजगीर-चांपा बंशीलाल केंवट की  रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article