विधायक श्री मंडावी की बैठक मे जिले के निर्माण कार्यो मे तेजी व गुणवत्ता लाने दिये निर्देश
13 मई 2020
रिपोर्टर-रत्तू तेलम@बीजापुर।
बीजापुर-13 मई 2020 आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय विधायक श्री मंडावी ने निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में कोई लापरवाही नहीं हो और निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उसका रूप रेखा का ध्यान रखें। श्री विक्रम ने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने को कहा।विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर श्री के डी.कुंजाम ने जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्यों में तेजी के साथ समय पर पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए।विधायक ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बासागुड़ा,संगमपल्ली, ईटपाल ,गंगालूर,पिंकोड़ा से लेकर जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने सड़क निर्माण के साथ ही पुल पुलिया भी बनाने के निर्देश दिए। ताकि यह के ग्रामीण अंचलों के लोगो का बारिश के दिनों में भी आवागमन हो सके।मंडावी ने कहा कि बीजापुर के लोगो को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखे।उन्होंने कहा कि वर्तमान पूरे देश में कोराना वायरस महामारी से जूझ रहा है इसका भी सोशल डिस्टेंट ध्यान रखने के लिए कहा।श्री के. डी.कुंजाम ने भी जिले मे चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा।उन्होंने आरईएस, पीडब्लूडी एवं पीएमजीएसवाय अधिकारियों को बारिश से पहले प्रगतिरत निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
समाचार क्रमांक-144