मूल्यांकन केन्द्र पर थर्मल स्कैनर से परीक्षकों को चेक करने के लिए नहीं मिल रहे कर्मचारी
16 मई 2020
सिर्फ नाम के लिए थर्मल स्कैनर का यूज
तुषार मिश्रा की रिपोर्ट
प्रयागराज के मूल्यांकन केन्द्रों पर आने वाले परीक्षकों की थर्मल स्कैनिंग करने के लिए भी कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षकों की सुरक्षा ही दांव पर लगने लगी है। ऐसा ही मामला केपी इंटर कालेज में भी देखने को मिला। जहां पर थर्मल स्कैनिंग करने के लिए लगाए गए टीचर्स ने स्कैनिंग करने से ही इंकार कर दिया। जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल डॉ। योगेन्द्र सिंह ने डीआईओएस को जानकारी दी।
*हम बीमार हो गए तो क्या करेंगे*
केपी इंटर कालेज के प्रिंसिपल डॉ। योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र पर हेल्थ चेकअप के लिए थर्मल स्कैनर लगाया गया। इसके लिए दो टीचर्स सहायक अध्यापक डॉ। राम सेवक कटियार और आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई, पर दोनों ही टीचर्स ने अनुभव नहीं होने से थर्मल स्कैनिंग करने पर खुद के बीमार होने की बात कहते हुए जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को स्कैनिंग की जिम्मेदारी दी गई, पर इस दौरान टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से स्कैनर सभी को रेड बताने लगा।
*29.6 परसेंट कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा*
*12 मई से सिटी में मूल्यांकन अब तक 29.6 परसेंट हुआ है।*
डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिनों बाद गुरुवार को परीक्षकों की संख्या में भी इजाफा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को सभी मूल्यांकन केंद्र पर जाकर थर्मल स्कैनिंग की ट्रेनिंग देगी, ताकि परीक्षकों का थर्मल स्कैनर हो सके और परीक्षक टेंशन फ्री होकर कांपियों को जांच सके।
*जिले के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्कैनिंग की ट्रेनिंग देगी*
*आरएन विश्वकर्मा, डीआईओएस, प्रयागराज*