-->
बजाग की सीमा सील की गई, पडरिया डोगरी कंटेंटमेंट एरिया घोषित हुआ

बजाग की सीमा सील की गई, पडरिया डोगरी कंटेंटमेंट एरिया घोषित हुआ

                           रिपोर्टर-आशीष पाण्डेय
जिला डिंडोरी – बजाग, 19 मई 2020, कल देर शाम चाड़ा के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बजाग से कल डिंडोरी शिफ्ट किए जाने के बाद आज बजाग को बफर जोंन व उस व्यक्ति को जहां से पकड़ा गया था वार्ड 8-9 को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया गया.
आज सुबह से प्रशासन सक्रिय रहा मुख्यमार्ग को बेरीकेट्स लगा कर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है और सभी मुख्य पहुंच मार्गो पर पुलिस बल ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। उक्त मरीज को कल जहां पाया गया था उस पूरे इलाके को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article