-->
:-बेमेतरा जिले कि बड़ी खबर:-  साजा ब्लाक के ग्राम पंचायत सेमरिया क्वारंटाइन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर की मौत स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैम्पल

:-बेमेतरा जिले कि बड़ी खबर:- साजा ब्लाक के ग्राम पंचायत सेमरिया क्वारंटाइन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर की मौत स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैम्पल


 
        रिपोर्टर-छन्नू लाल साहू
बेमेतरा:बेमेतरा जिला के साजा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेमरिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है जहां प्रवासी मजदूरों को रखा गया है जहा एक मजदूर की मौत होने से पूरे जिले में मचा हड़कंप

आपको बता दें कि साजा ब्लाक के सेमरिया का 32 वर्षीय युवक राजु गोड़ अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र के मुंबई महानगर के पनेर क्षेत्र से ट्रक व अन्य साधनों के माध्यम से अपने गांव पहुंचा क्वारंटाइन सेंटर में रुके अन्य प्रवासी मजदूरों ने बताया कि मंगलवार को.रात्रि में पहुंचा था और हाथ पैर मे बहुत दर्द.था फिर बुधवार को क्षेत्र के एनएमए एवं मितानिन पहुंच कर स्वास्थ संबंधित जानकारी लिए तो.बताये कि दर्द है तो दवाई दिये बाकी फिर ठीक थे लेकिन शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने लगा और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी पहुंचे जहा जांच किये तो मृत घोषित कर दिये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.सतीश शर्मा ने बताया कि मृत युवक का ब्लड सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है जांच सैंपल.आने के बाद ही पता चलेगा मौत का कारण

जांच के लिए पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

देश के सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र से एक दिन पहले लौटे मजदूर की जिले के क्वारंटाइन सेंटर में मौत हो जाने से जिले के अधिकारी दहशत में हैं इस मजदूर की जांच हुई है या नहीं अब तक इस पर ही भी संशय है इस मजदूर की मौत कोरोना से हुए या अन्य किसी कारण से यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन कोरोना प्रभावित रेड जोन से लौटे होने की वजह से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है
सेमरिया के बाकी प्रवासी मजदूरों को साजा कालेज में.भेजा.गया है

जांच में पहुंचे साजा बीएमओ डा. अश्वनी वर्मा ,बेमेतरा टीआई राजेश मिश्रा,थानखम्हरिया तहसीलदार टी एस खरे एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे

छन्नूलाल साहू
ब्लॉक रिपोर्टर साजा,बेमेतरा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें,
मो.-8223015114

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article