-->
पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल जी ने आज कुक्षी में कोरोना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली

पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल जी ने आज कुक्षी में कोरोना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली

कुक्षी ब्लॉक के बिगड़े हालातों में पहले से काफी सुधार आया है,
                     रिपोर्टर-आंनद पाण्डेय।
बैठक के दौरान मजदूरों के संबंध में भी चर्चा की। अन्य राज्यो में फंसे मजदूरों को वापस लाने के संबंधित चर्चा की, ई-पास में आ रही दिक्कतों, क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने हेतु हैडपम्प सुधार कार्य और नए खनन के संबंधित, सिंचाई के लिए ठाना डेम बाग से पानी छोड़ने संबंधित, फाटा डेम से नहरों में पानी छोड़ने संबंधित,ओम्कारेश्वर परियोजना का पानी नहर से अंतिम छोर निसरपुर तक लाने संबंधित,मनरेगा अंतर्गत मजदूरों के रोजगार देने की वास्तविकता, किसानों की समस्या को देखते हुए खाद-बीज और कृषि यंत्र की दुकानें खोलने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में एसडीएम विवेक कुमार, एसडीओपी मनोहर बारिया,टी आई कमल पंवार, जनपद सीईओ डही, निसरपुर, कुक्षी, बीएमओ कुक्षी नरेंद्र पवैया, तहसीलदार सुनील डावर,सीएमओ रविन्द्र बोरदे, सहायक यंत्री पीएचई उइके, लोक निर्माण विभाग एसडीओ परमार, विधायक प्रतिनिधि सुदामा पाटीदार, संजय पांडे, पार्षद हरीश सेन, विधायक प्रतिनिधि कनकमल सोनी, विधायक प्रतिनिधि गजेन्द्र पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article