महासमुन्द पुलिस का सराहनीय कार्य सरायपाली घंटेश्वरी मंदिर किनारे लगे पुलिस चेकिंग टेंट में श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जी की उपस्थिति में
21 मई 2020
रिपोर्टर झनन प्रेमी
महासमुन्द पुलिस का सराहनीय कार्य
सरायपाली घंटेश्वरी मंदिर किनारे लगे पुलिस चेकिंग टेंट में श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जी की उपस्थिति में नि:शुल्क खाना ,सूखा नास्ता , पानी,लंच पैकेट , चरण पादुका एवं आवश्यकता अनुसार श्रमिको यात्रियों को कुशल चयन पूछकर वाहन चालकों को आवश्यक समझाईस दिया गया इस दौरान थाना प्रभारी श्रीमती मल्लिका तिवारी सरायपाली के साथ नगर के व्यापारी गण एवम अन्य थाना स्टाफ उपस्थित थे। सारे मजदूर बसों में महाराष्ट्र ,गुजरात की तरफ से रांची, झारखंड , बिहार , उड़ीसा , छत्तीसगढ़ के उड़ीसा सीमांचल से लगे ग्रामों में जा रहे थे। काफी संख्या में बसों के अंदर लगभग 35 से 50 मजदूर हर बसों में जा रहे थे । मजदूरों के लिए पैक्ड भोजन की व्यवस्था की गई थी। कई मजदूर जो पैदल जा रहे थे उसको पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन करके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया।