भैरमगढ-जनपद CEO भैरमगढ़ की अपनी जिम्मेदारी व वित्तीय अनियमिता- कमिश्नर ने निलंबित कर जांच के दिये आदेश
14 मई 2020
बीजापुर- भैरमगढ़ जनपद CEO श्री योगेश कुमार यादव को बस्तर कमिश्नर अमृत खलखो ने किया निलंबित अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर आरोप पाए जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत जनपद CEO,सहायक परियोजना अधिकारी बीजापुर,वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।उक्त कृत्य के लिए श्री योगेश कुमार यादव,सहायक परियोजना अधिकारी बीजापुर, वर्तमान मुख्य अधिकारी जनपद भैरमगढ के विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रस्तावित है।उनका मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त निर्धारित किया जाता है निलंबन अवधि मे और उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।