-->
सी.पी.ढीढी की राज्य स्तरीय स्मार्ट आनलाईन कक्षा में कक्षा 10वीं के काफी बच्चों ने पढाई किया

सी.पी.ढीढी की राज्य स्तरीय स्मार्ट आनलाईन कक्षा में कक्षा 10वीं के काफी बच्चों ने पढाई किया

खरोरा - पढ़ाई तुंहर दुवार छ.ग.शासन की महत्वकांक्षी परियोजना है।इसके अंतर्गत सी.पी.ढीढी जी (व्याख्याता) विज्ञान, शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.) द्वारा स्मार्ट आनलाईन विज्ञान कक्षा 10वीं का आयोजन किया गया था। जिसमें मेहमान के रूप में श्रीमती नीता वर्मा जी (सहायक शिक्षिका) प्रा.शाला मटियाडिह तथा मिडिया विभाग से श्री राजकुमार बंजारे जी, जिला ब्यूरो चीफ रायपुर साइंस वाणी शामिल हुए।
कक्षा का प्रारंभ गतिविधि से हुआ जिसमें सभी बच्चों नें अपने जीवन में महत्व रखने वालों को धन्यवाद दिये । तत्पश्चात कक्षा 10 वीं के विज्ञान विषय का परिचय शिक्षक द्वारा विस्तार से बच्चों को बताया गया। विषय वस्तु के रूप में डायनोसार चुना गया था जिसके संबंध में बच्चों को प्रजेन्टेशन के माध्यम से सारगर्भित रूप से समझाया गया। अंत में संका समाधान का अवसर प्रदान किया गया । जिसमें बच्चों ने तरह-तरह के प्रश्न पुछे जिनका जवाब सरल तरीके से सी.पी.ढीढी जी के द्वारा दिया गया । अंत में सभी बच्चों ने इसी तरह का कक्षा संचालन करने का आग्रह करते हुए कक्षा समाप्त किये ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article