-->
 सूरजपुर के बंजा कंटेन्मेंट जोन से मजदूरों के भागने की दूसरी घटना सामने आई है,23 जून को 6 महिलाओं के भागने के बाद आज रात 7

सूरजपुर के बंजा कंटेन्मेंट जोन से मजदूरों के भागने की दूसरी घटना सामने आई है,23 जून को 6 महिलाओं के भागने के बाद आज रात 7

रिपोर्टर-भूषण कुमार बघेल
सूरजपुर के बंजा कंटेन्मेंट जोन से मजदूरों के भागने की दूसरी घटना सामने आई है,23 जून को 6 महिलाओं के भागने के बाद आज रात 7 मजदूर और भाग गए हैं,कमाल की बात सामने आई है कि ये सभी मजदूर एक ही खिड़की को तोड़ पैदल भागे हैं।इस दूसरी घटना के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया है,कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे थे वहीं पैदल भागे मजदूरों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
सूरजपुर जिला के भैयाथान के बंजा में कोरेण्टाइन सेंटर बनाया गया था जहां कुछ दिन पहले एक महिला के कोरोना पोसिटिव केस सामने आने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया था।यहां 150 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को रखा गया है,23 जून की रात यहां से 6 महिलाएं भाग गई थीं,इनमें से एक नए फांसी लगाने की धमकी दी थी और एक आवेदन जोन प्रभारी के नाम से छोड़ अपने परिजनों को बुला गाड़ियों में बैठ घरों को गईं थीं।इन्हें इनके घरों में कोरेण्टाइन तो कर दिया गया था लेकिन मामले में कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं की गई थी।
अब बंजा कंटेन्मेंट जोन से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार 7 और पुरुष मजदूर खिड़की को तोड़ भाग गए हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात 3 बजे करीब की है,सभी एक कमरे में इकट्ठे हुए और खिड़की तोड़ी व वहां से भाग खड़े हुए।बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहारपुर ओड़गी व मध्यप्रदेश के बैढ़न के आसपास के हैं और सभी पैदल ही वहां से भागे हैं।सुबह इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को मिली जहां से उच्च अधिकारियों को खबर दी गई।बंजा में मजदूरों के भागने की दूसरी घटना के बाद हड़कम्प मच गया है और सभी भागे मजदूरों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद कलेक्टर रणवीर शर्मा और एसपी राजेश कुकरेजा मौके पर पहुंचे थे और पूरी स्थिति का जायजा लिया व जिम्मेदारों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।बीएमओ भैयाथान डॉ उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भागे मजदूरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, उच्च अधिकारियों से कार्यवाही के मौखिक निर्देश मिले हैं,कार्यवाही के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।
कलेक्टर और एसपी पहुंचे कंटेन्मेंट जोन,बड़ी कार्यवाही की तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा व एसपी राजेश कुकरेजा मौके पर पहुंचे थे,उन्होंने वहां स्थिति का जायजा लिया व नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व की घटना के लिए जिम्मेदार डॉ बृजेश कुशवाहा व आज की घटना के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
फोन डिटेल की जांच हो तो हो सकता है बड़ा खुलासा
सूत्रों की मानें तो पूर्व में और आज हुई घटना के पीछे कंटेन्मेंट जोन के अंदर काम कर रहे है किसी कर्मचारी की भूमिका हो सकती है जो फोन के माध्यम से मजदूरों के सम्पर्क में रहा है,अगर जांच हो तो मामले का खुलासा हो सकता है।
6 महिलाओं के भागने में नहीं हुई थी कार्यवाही...
बंजा कंटेन्मेंट जोन से 23 जून को 6 महिलाओं के भागने की पहली घटना सामने आई थी,मामले में बड़ी कार्यवाही की चर्चाएं थीं लेकिन मामले की न जांच हुई और नहीं कार्यवाही।उस मामले में कोई कार्यवाही न होने के कारण अब मजदूरों के भागने की दूसरी घटना सामने आई है,मजदूरों के भागने की घटना को गम्भीर माना जा रहा है क्योंकि यह कंटेन्मेंट जोन है जहां से कोरोना के केस सामने आ चुके हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article