रिपोर्टर राजकुमार बंजारे
खरोरा:-शासकीय हाई स्कूल घिंवरा के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो चुके कुछ विद्यार्थीयों ने शिक्षा संगवारी नामक दल का गठन किया है। यह दल सी.पी.ढीढी व्याख्याता(विज्ञान) के मार्गदर्शन में बनाया गया है। शिक्षा संगवारी, ग्राम घिंवरा में आनलाईन पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। यह दल समाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8वीं से 9वीं गये विद्यार्थीयों के घर पहुंचे और आनलाईन पढ़ाई के लिए आवश्यक एप उनके मोबाईल में इंसटाल किये। मोबाईल से पढ़ाई करना भी सीखाये। साथ ही 9वीं के पुराने बच्चों से पाठ्य पुस्तक लेकर नये बच्चों को वितरित किये। सबका मोबाईल नंबर लेकर विद्यालय को अवगत कराया गया। ताकि इनका आनलाईन पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। अब तक लगभग 25 विद्यार्थीयों को आनलाईन पढ़ाई के विषय में अवगत करा चुके है। 9वीं में गये बच्चे हाई स्कूल में प्रवेश नही होने के कारण आनलाईन पढ़ाई का लाभ नही ले पा रहे थे। शिक्षा संगवारी के दल में यशवंत, कुलेश्वर, भोजराम, टिकेश्वर, नरसिंग, रोशन आदि शामिल है।

टिप्पणियाँ