कुम्हार समाज संभागीय अध्यक्ष दिनेश प्रजापति व उनके साथियों द्वारा विधायक पारसनाथ राजवाड़े को संसदीय सचिव बनने घर में जाकर शुभकामनाएं दी
19 जुलाई 2020
रिपोर्टर-भूषण कुमार बघेल
दतिमामोड़ :-भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े को संसदीय सचिव बनने पर कुम्हार समाज के संभागीय अध्यक्ष दिनेश प्रजापति व उनके टीम द्वारा घर में जाकर शुभकामनाएं दी इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने कुम्हार समाज को शासन द्वारा दिए गए ग्लेजिंग यूनिट जो लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से संचालित हो रही सूरजपुर जिला के तेलईकछार में चल रहे कार्यों की चर्चा की जिस पर कहा गया इस कार्य में स्थानीय लोगों की भूमिका हो।
इस पर विधायक द्वारा कहा गया की इसकी कंफर्म जानकारी नहीं है जानकारी करने के बाद इस कार्य में स्थानीय लोगों की ही भूमिका हो ऐसा मैं प्रयास करूंगा। इस अवसर पर संत लाल प्रजापति राम नारायण प्रजापति महेश प्रजापति कलेश्वर प्रजापति राजकुमार प्रजापति संतोष कुमार प्रजापति दिल्लू प्रजापति शिवलाल प्रजापति आदि लोग सम्मिलित थे।